सुशांत सिंह राजपूत ने आज ही के दिन एक महीने पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है वो पिछले लंबे वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। निधन का एक महीना होने पर सुशांत के फैंस से लेकर उनके करीबी और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में शेखर सुमन ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।
सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर शेखर सुमन ने दी श्रद्धांजलि, फिर से उठाया आउटसाइडर्स का मुद्दा
सुशांत के निधन के बाद से शेखर सुमन लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वो सुशांत के पटना स्थित घर भी गए थे, जहां उन्होंने उनके पिता से मुलाकात की थी। सुशांत को याद करते हुए शेखर सुमन ने अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर बदल ली है जिसमें सुशांत के साथ उनका कोलाज है।
सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए शेखर सुमन ने लिखा कि 'सुशांत तुमने एक पवित्र दीपक की तरह हमारी जिंदगी को रोशनी से भर दिया है। यह हमेशा ऐसे ही रहेगा। दुनिया तुम्हें कभी नहीं भूलेगी। तुम लाखों 'आउटसाइडर्स' को प्रेरित करोगे, जो सपने देखने की हिम्मत करते हैं।'
Sushant you brightened our lives like a divine flame and will continue to do so forever!The world will never forget https://t.co/wdzJSSFNSe will inspire millions of "outsiders"who dared to dream. pic.twitter.com/pqS3pZuSga
शेखर सुमन ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'प्रिय सुशांत तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगे।' इसके साथ उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिस पर लिखा है, 'हम आपसे प्यार करते हैं सुशांत।'
Dear Sushant you will live forever in our hearts❤ pic.twitter.com/CdFH0LlFFJ
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) July 14, 2020
शेखर सुमन के अलावा सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। तस्वीर में अंकिता ने सुशांत के नाम का एक दीपक अपने घर के मंदिर में जलाया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ईश्वर का बच्चा।'
सुशांत सुसाइड केस: दो और नए रहस्यों का खुलासा, जानिए क्यों कमजोर पड़ रहीं साजिशों की कहानियां
