सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: दो और नए रहस्यों का खुलासा, जानिए क्यों कमजोर पड़ रहीं साजिशों की कहानियां

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 14 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput Suicide Case Two more secrets revealed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में नए- नए खुलासे तो हर रोज हो रहे हैं लेकिन ऐसा कोई खुलासा अब तक नहीं हुआ है जिससे इस घटना के बारे में किसी को दोषी ठहराया जा सके। हालांकि इस मामले में दो नए खुलासे और हुए हैं।

Trending Videos
Sushant singh rajput Suicide Case Two more secrets revealed
संजय लीला भंसाली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

एक है कि फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में सुशांत सिंह राजपूत को ही नहीं, बल्कि उनकी प्रेमिका अंकिता लोखंडे को भी लीड किरदार ऑफर किया था। वहीं, सुशांत के आत्महत्या स्थल पर पाए गए एक लाल बैग के रहस्य से भी पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput Suicide Case Two more secrets revealed
संजय लीला भंसाली - फोटो : ANI

सुशांत के आत्महत्या मामले में जब पुलिस ने संजय से पूछताछ की थी तो उन्होंने बताया था कि उन्होंने सुशांत को अपनी फिल्म ऑफर की थी लेकिन उन्होंने खुद ही करने से मना कर दिया था। अब खबर मिली है कि भंसाली ने सुशांत को ही नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे को भी इस फिल्म में एक गाना ऑफर किया था। भंसाली ने अंकिता के लिए एक लावणी नृत्य गीत तैयार किया था जो इस फिल्म का अहम हिस्सा था। लेकिन, अंकिता ने इस गीत को करने से मना कर दिया। फिर यह गीत भंसाली ने किसी और को देने की बजाय फिल्म से हटा ही दिया।

Sushant singh rajput Suicide Case Two more secrets revealed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सुशांत के आत्महत्या स्थल पर पाया गया एक लाल बैग कुछ दिनों पहले बहुत चर्चा में था। दरअसल, ठीक वैसा ही एक लाल बैग लोगों को सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी के एक फोटो में दिखा था। अब पुलिस ने इस बैग का भी खुलासा कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह बैग सुशांत की बड़ी बहन मीतू का है। इस बैग को मीतू सुशांत के पास आने के लिए अपने साथ ही लेकर आई थीं। इस बैग के चक्कर में ही सोशल मीडिया पर लोगों ने महेश को खूब उल्टा सीधा कह डाला।

विज्ञापन
Sushant singh rajput Suicide Case Two more secrets revealed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा किए हुए मंगलवार को पूरा एक महीना हो गया। पिछले महीने की 14 तारीख को उन्होंने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और अब तक लगभग तीन दर्जन लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। खबर यह भी है कि अगले 10 से 15 दिन में पुलिस इस केस की अंतिम रिपोर्ट भी सौंप देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed