चीन से शुरू हुआ खतरनाक संक्रमण कोरोनावायरस की चपेट में अब भारत भी आ गया है। भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हो गई है। वहीं लोगों के बीच इस वायरस के फैलना का डर बना हुआ है। फिल्मी सितारों को भी कोरोनावायरस का खौफ महसूस होने लगा है। यही वजह है जो कई कलाकारों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग को फिलहाल को लिए टाल दिया है। वहीं कोरोनावायरस के डर से एक अभिनेता ने अपनी पत्नी की जन्मदिन पार्टी करने से मना कर दिया है।
सितारों के बीच बढ़ा कोरोनावायरस का खौफ, अभिनेता ने पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने से किया मना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता यश हैं। यश की पत्नी अभिनेत्री राधिका पंडित हैं। राधिका पंडित का जन्मदिन 7 मार्च को होता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच खबर है कि अभिनेता यश ने पत्नी राधिका की जन्मदिन पार्टी को रद्द कर दिया है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार यश ने कहा कि पूरे देश में फैले कोरोनावायरस की वजह से वह इस साल बहुत कम उत्सव मनाएंगे।
खबर के अनुसार मीडिया से बात करते हुए यश ने कहा कि, 'हम इस साल साधरण तरीके से सेलिब्रेट करेंगे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस के खतरे की वजह से एक जगह इकट्ठा होना ठीक नहीं है। हम घर में ही सेलिब्रेट करेंगे।' गौतलब है कि राधिका पांडित और यश ने साल 2016 में शादी की थी। बात करें अभिनेता यश की तो वह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का पहला चैप्टर साल 2018 में आया था। दर्शक ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था।
वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का हिस्सा बन गई हैं। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसके जरिए इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि की गई है। रवीना से पहले अभिनेता संजय दत्त की भी इस फिल्म में एंट्री हो चुकी है। फिल्म में मुख्य किरदार में कन्नड़ सुपरस्टार यश नजर आएंगे। 'केजीएफ चैप्टर 1' में उनके अभिनय और लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब वे बेसब्री से इसकी दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार फिल्म के करीब 70 प्रतिशत भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही फिल्म के पूरे भाग की शूटिंग खत्म हो जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश, संजय दत्त और रवीना के साथ ही श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग और मालविका अविनाश जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म पूरे भारत में कन्नड़, मलयालम, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी।
पढ़ें: अवैध निर्माण के चलते मुश्किलों में घिरे धर्मेंद्र, 22 दिन बाद ही नया रेस्त्रां हुआ सील