फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोरोना' से इस बॉलीवुड अभिनेत्री को याद आई बीयर, लिखा- 'जब हम मौजमस्ती में गुम थे..'

Fri, 13 Mar 2020 10:34 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 13 Mar 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Kim Sharma Corona Beer instagram post with Preeti Jhangiani
किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस अब भारत में भी बड़ा असर दिखा रहा है। ऐसे में फिल्मों से लेकर सिनेमा के कार्यक्रमों तक पर इसका प्रभाव दिख रहा है। वहीं सितारे भी कोरोनावायरस से सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन इस बीच एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गई हैं।

Coronavirus Kim Sharma Corona Beer instagram post with Preeti Jhangiani
किम शर्मा और प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा ने कोरोनावायरस से जुड़ा एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने कोरोना बीयर का जिक्र किया है। किम शर्मा के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी भी तस्वीर में नजर आ रही हैं। किम का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Coronavirus Kim Sharma Corona Beer instagram post with Preeti Jhangiani
kim sharma

इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में किम शर्मा ने लिखा, 'बैंकॉक में एक रात, जब हम मौजमस्ती में गुम थे। उस वक्त 'कोरोना' का मतलब फैंसी बीयर हुआ करता था।' वहीं प्रीति ने भी किम शर्मा को जवाब देने में भी देरी नहीं की। प्रीति ने लिखा, 'नाइटआउट का मतलब बीच पर पहने जाने वाले कपड़े और कोई मेकअप नहीं।'

View this post on Instagram

#throwback to a night in Bangkok, when we were young and carefree and corona meant a fancy beer 🍺 #tbt @jhangianipreeti 👯♂️

A post shared by Kim Sharma (@kimsharmaofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Kim Sharma Corona Beer instagram post with Preeti Jhangiani
Kim Sharma - फोटो : instagram

किम शर्मा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स उन्हें इस गंभीर मामले पर मजाक करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ को किम का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus Kim Sharma Corona Beer instagram post with Preeti Jhangiani
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि किम शर्मा और प्रीति झंगियानी फिल्म मोहब्बते में एक साथ नजर आईं थीं। फिल्म में किम की जोड़ी जुगल हंसराज और प्रीति की जोड़ी जिमी शेरगिल के साथ बनी थी। वहीं फिल्म में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।

20 लाख से ज्यादा बार देखा गया प्रियंका का कोरोनावायरस से जुड़ा ये वीडियो, पूरी दुनिया को दिया 'नमस्ते' का संदेश
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed