अभिनय के अलावा राजनीति में हाथ आजमा चुकीं नफीला अली (Nafisa Ali) कैंसर से मुक्त हो चुकी हैं। लॉकडाउन से पहले नफीला अपने परिवार के साथ गोवा गई थीं। गोवा से वापस आने से पहले ही लॉकडाउन का एलान हो गया और अभिनेत्री इस वक्त परिवार के साथ गोवा में ही हैं। इस दौरान नफीसा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वो इन दिनों किन परिस्थितियों से गुजर रही हैं।
लॉकडाउन की वजह से गोवा में फंसी ये अभिनेत्री, अब बोलीं- 'नहीं है राशन और दवाइयां'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कई बातें बताईं। नफीसा ने कहा- 'किराने की दुकानें बीते छह दिनों से बंद हैं। मैं कैंसर सर्वाइवर हूं। मुझे पूरा खाना खाना होता है लेकिन कुछ दिनों से मैं सिर्फ सूखी चीजें ही खा रही हूं। मेरे पास न तो सब्जियां हैं और न ही फल। मैं इस वक्त मोर्जिम में हूं और यहां के लोग मुश्किल परिस्थिति से गुजर रहे हैं। सिर्फ पणजी में स्थिति ठीक है।'
इस इंटरव्यू के दौरान नफीसा ने ये भी बताया वो दस दिन के लिए गोवा परिवार के साथ घूमने आई थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से अभी तक यहीं हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा- 'मेरी सभी दवाएं खत्म हो रही हैं। कुरियर सेवाएं काम नहीं कर रही हैं, इसलिए एक जगह से दूसरी जगह भी नहीं भिजवा सकती। तो अब मेरे पास क्या विकल्प है? मैं इस वक्त कोई दवा नहीं ले रही हूं, जो मेरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।'
इस दौरान नफीसा ने ये भी बताया कि उनकी भतीजी कोरोना वायरस संक्रमित हैं। अभिनेत्री ने कहा- 'उनकी भतीजी कुछ दिन पहले ही स्विटरलैंड से बैंगलुरू वापस आई। इसके बाद टेस्ट करवाने पर पता चला कि वो कोरोना संक्रमित है। अभी वो पहले से बेहतर है। उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है।'
आपको बता दें, साल 1979 में आई फिल्म 'जुनून' नफीसा अली के करियर की पहली फिल्म थी। अपने पूरे फिल्मी करियर में उन्होंने मात्र नौ फिल्मों में काम किया है। जुनून के अलावा मेजर साहब, लाइफ इन अ मेट्रो, यमला पगला दीवाना और गुजारिश उनकी यादगार फिल्में हैं।
'रामायण' पर विवादित ट्वीट के बाद कविता ने 'राम नवमी' पर किया एक और पोस्ट, बोलीं- 'राक्षस तोड़ते हुए