फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, काजोल की बहन पाई गईं कोविड पॉजिटिव

Sun, 28 Nov 2021 02:43 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Nov 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest update actress Kajol Sister Tanisha Mukerji tests covid positive
अस्पताल से तनीषा ने शेयर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह से टला भी नहीं था कि एक नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी। इसे लेकर डब्लूएचओ ने भी चिंता जाहिर की है और लोगों के सावधानियां बरतने को कहा है। वहीं, पहली और दूसरी लहर में कोरोना की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक महाराष्ट्र अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो पाया है। थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर बी-टाउन में कोरोना ने दस्तक दे दी है।


 

Coronavirus latest update actress Kajol Sister Tanisha Mukerji tests covid positive
अस्पताल से तनीषा ने शेयर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद ही इसकी जानकारी दी है। इससे एक बार फिर बॉलीवुड हस्तियों की चिंता बढ़ गई है।

Coronavirus latest update actress Kajol Sister Tanisha Mukerji tests covid positive
तनीषा मुखर्जी - फोटो : Instagram

तनीषा ने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं और इसलिए अगले कुछ दिनों तक मुझे आइसोलेशन में रहना होगा। कुछ लोग उनके पॉजिटिव होने की खबर को हाल ही में महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल को फिर से खोले जाने के फैसले से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन तनीषा ने लोगों को ऐसा करने से मना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus latest update actress Kajol Sister Tanisha Mukerji tests covid positive
तनीषा मुखर्जी - फोटो : Instagram

तनीषा ने साफ कहा है कि मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने का सिनेमा हॉल के दोबारा खुलने से कोई संबंध नहीं है। दोनों दो अलग बातें हैं। सिनेमा हॉल्स पूरी तरह सुरक्षित हैं और वहां कोविड नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Coronavirus latest update actress Kajol Sister Tanisha Mukerji tests covid positive
tanisha mukherjee

बता दें कि तनीषा इससे पहले शूटिंग सेट्स पर भी कोविड के सख्त नियमों के बारे में बता चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि हम शूटिंग के दौरान हर तरह की सावधानियां बरत रहे हैं। जोखिम तो होता है, लेकिन हम सावधानी के साथ काम करने की कोशिश करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed