{"_id":"61a33531aa9826087b062b8f","slug":"jaqueline-fernandez-affairs-with-sajid-khan-salman-khan-ranbeer-kapoor-prince-hassan-conman-sukesh-chandrashekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaqueline Fernandez: 15 साल बड़े शख्स को डेट करती थीं जैकलीन, कई लोगों के साथ रह चुके हैं अफेयर के चर्चे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaqueline Fernandez: 15 साल बड़े शख्स को डेट करती थीं जैकलीन, कई लोगों के साथ रह चुके हैं अफेयर के चर्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ बीते कई समय से अफेयर की खबरों के बीच अब जैैकलीन की सुकेश संग एक मिरर सेल्फी भी वायरल हो रही है। इसे देख कर एक्ट्रेस के बारे में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब जैकलीन का नाम किसी के साथ जुड़ रहा हो। इससे पहले भी जैकलीन अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में बनी रही हैं।
मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। फिल्मों में आने से पहले वो एक टीवी रिपोर्टर थीं। नौकरी के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे। उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड अरब देश बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा थे। हालांकि 2010 में फिल्म 'हाउसफुल' में ब्रेक मिलने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं।
3 of 5
जैकलीन,साजिद
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी के साथ डायरेक्टर साजिद खान के साथ जैकलीन की नजदीकियां बढ़ने लगीं। साजिद खान उम्र में जैकलीन फर्नांडीज से 15 साल बड़े थे। बॉलीवुड में एक सफल एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाली जैकलीन को इंडस्ट्री में करियर संभालने में साजिद खान ने काफी मदद की। इससे उन्हें 'हाउसफुल-1' और 'हाउसफुल-2' में ब्रेक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : Amar Ujala
साल 2012 में इन दोनों के अफेयर के बारे में तो यह खबरें भी आने लगी थीं कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। सुनी सुनाई बातों की मानें तो 'हाउसफुल-2' की शूटिंग के दौरान जब जैकलीन सेट पर पहुंचती तो लोग उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे। हालांकि कुछ ही समय बाद जैकलीन और साजिद के बीच दूरियां बढ़ीं और उनका ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
इसके बाद उनका नाम कुछ वक्त के लिए सलमान खान से भी जुड़ा लेकिन एक्ट्रेस ने पूरी तरह से इसे नकार दिया। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जैकलीन के अफेयर की खबरें आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।