फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुगल-ए-आजम: तो मधुबाला नहीं नरगिस बनतीं 'अनारकली', इस वजह से दिलीप कुमार संग काम करने से किया था इनकार

Sun, 28 Nov 2021 01:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 28 Nov 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Nargis was the first choice to play anarkali in mughal e azam opposite dilip kumar know why she rejected
नरगिस, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दुनिया में इतने किस्से छिपे हैं कि अगर हर किस्से को लेकर एक फिल्म बना दी जाए तो सालों तक चलती रहेगी। यहां कभी किसी के दिल मिल जाते हैं तो कभी बिछड़ जाते हैं। कभी शादी होती है कभी दोस्ती तो कभी दुश्मनी। रातों रात फिल्म की कहानी बदल दी जाती है तो कभी फिल्म के हीरो हीरोइन। इन्हीं सब किस्सों के बीच आज हम आपको थोड़ा पुराने दौर में ले चलते हैं जब पर्दे पर नरगिस, राज कपूर, दिलीप कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों का सिक्का चलता था। उस दौर में नरगिस एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिनके अभिनय और खूबसूरती के सभी कायल थे। वह सुनील दत्त की पत्नी नहीं बनी थीं जब उनका नाम राज कपूर से जुड़ता था।



नरगिस बनने वाली थीं अनारकली

वह नरगिस को लेकर दीवाने थे। कई जगह तो ऐसी बातें भी सुनने को मिली थीं कि दिलीप कुमार भी उन दिनों नरगिस को पसंद करते थे। सिर्फ दिलीप कुमार ही क्या मशहूर निर्देशक के आसिफ को भी नरगिस अच्छी लगती थी। बताते हैं कि 40 के दशक में फिल्म मुगले ए आजम बनाने के बारे में सोचा गया था लेकिन फिल्म के निर्देशक तब पाकिस्तान चले गए थे और फिल्म रुक गई थी।

Nargis was the first choice to play anarkali in mughal e azam opposite dilip kumar know why she rejected
नरगिस दत्त, राज कपूर, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद के आसिफ ने इस फिल्म को बनाने का जिम्मा उठाया। उस वक्त उन्होंने सलीम के किरदार के लिए दिलीप कुमार को कास्ट किया गया। राजकुमार केसवानी की किताब मुगल ए आजम के अनुसार फिल्म में अनारकली के लिए नरगिस का नाम चुना गया था। हालांकि जब नरगिस को पता चला कि फिल्म में दिलीप कुमार सलीम के रोल में हैं तो उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया।

Nargis was the first choice to play anarkali in mughal e azam opposite dilip kumar know why she rejected
नरगिस दत्त - फोटो : Social Media Post

नरगिस के इस फिल्म को ना कहने के दो कारण बताए जाते हैं। पहला तो यह कि उन दिनों दिलीप कुमार की राज कपूर से अच्छी दोस्ती थी।  राज कपूर और नरगिस के प्यार के चर्चे भी थे। ऐसे में नरगिस नहीं चाहती थीं कि वह पर्दे पर राज के दोस्त दिलीप संग रोमांस करें। दूसरी वजह यह भी बताई जाती है कि फिल्म हलचल के दौरान नरगिस की मां जद्दनबाई के आसिफ और दिलीप कुमार से नाराज थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nargis was the first choice to play anarkali in mughal e azam opposite dilip kumar know why she rejected
दिलीप कुमार और मधुबाला - फोटो : फाइल

खबरों की मानें तो फिल्म में दिलीप और नरगिस के बीच कुछ इंटीमेट सीन रखवाए गए थे जिससे उनकी मां को एतराज था। ऐसे में तमाम वजहों के कारण नरगिस ने मुगल ए आजम करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद फिल्म में मधुबाला को कास्ट किया गया। यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हुई थी।

विज्ञापन
Nargis was the first choice to play anarkali in mughal e azam opposite dilip kumar know why she rejected
मुगल-ए-आजम - फोटो : social media

मुगल ए आजम को बनने में काफी वक्त लगा था लेकिन यह फिल्म हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म से ही दिलीप और मधुबाला के प्यार की शुरूआत हुई थी लेकिन जैसे फिल्म में सलीम और अनारकली एक होकर भी एक ना पाए वैसे ही असल जिंदगी में भी दिलीप और मुधबाला के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed