सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना वायरस: सिनटा के बाद फोटोग्राफर्स की ऋतिक रोशन ने की आर्थिक सहायता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 17 Apr 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Hrithik Roshan donate money to photographers
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

लॉकडाउन की वजह से रोजाना कमाने वालों का रोजगार ठप हो गया है। फिल्मों की शूटिंग तो पहले ही बंद हो गई थी और सितारों ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर उन फोटोग्राफर्स पर पड़ा है जो सितारों की तस्वीरें खींचकर (पैपराजी) ही पैसा कमाते हैं। इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन फोटोग्राफर्स को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आए हैं। 

Trending Videos
Coronavirus Lockdown Hrithik Roshan donate money to photographers
Hrithik Roshan - फोटो : social media

ऋतिक रोशन लोअर मिडिल क्लास पैपराजी की सहायता करेंगे। ऋतिक के इस फैसले के बाद फोटोग्राफर्स ने पोस्ट करके उनका धन्यवाद भी किया। मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट करके ऋतिक के इस फैसले की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा- 'पूरी दुनिया इस वक्त मुसीबत में है। पहले से ही मंदा का मुद्दा है। सैलरी कटौती भी हो रही है। नौकरियां दांव पर लगी हैं और मीडिया हाउसेस बंद हो रहे थे। अब इस वायरस ने सबको तबाह कर दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Hrithik Roshan donate money to photographers
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

आगे लिखा- 'मेरी एक मात्र आय का साधन बंद हो गया है। इससे परिवार को पालने में काफी मुश्किलें आ रही हैं और साथ ही साथ उन्होंने 15 परिवारों को भी, जो मेरी तस्वीरों के सब्सक्रिप्शन और इंस्टाग्राम पोस्ट से पैदा होने वाली आय पर निर्भर थे। ऐसे बुरे दौर में अभिनेता ऋतिक रोशन आगे आए और मध्यमवर्गी परिवारों से आने वाले पैपराजी की सहायता की।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The entire world is right now in crisis, there was already the issue of downturn due to which there were salary cuts, jobs were at stake and media houses were shutting down. Now with this virus it has devastated all of us. I have a huge team on the ground which works tirelessly to capture the celebrities. But now with this crisis my only source income has stopped and it has become extremely difficult to keep my family as well as 15 plus families who were all supported on the income I generated through subscription of my pictures and the paid posts of my Instagram. In such dire straits actor Hrithik Roshan on his own came forward and supported the paps who hail from lower middle class families. I'm really grateful to Hrithik for helping us in our crisis time. Many other actors have come forward and supported the film industry, but since we do not belong to any film association or trade union - we could not get the benefit which many other leading actors have come forward and announced. 🙏 #hrithikroshan

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Coronavirus Lockdown Hrithik Roshan donate money to photographers
Hrithik Roshan - फोटो : social media

'मैं ऋतिक रोशन का आभारी हूं। कई और सितारे भी फिल्म इंडस्ट्री की मदद के लिए आगे आए हैं। अभी तक हम किसी भी फिल्म एसोसिएशन या यूनियन से नहीं जुड़े हैं। इसलिए दूसरे सितारे जिन्होंने आगे आकर मदद की घोषणा की, उसका फायदा हमें नहीं मिल सका।'

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Hrithik Roshan donate money to photographers
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

इससे अलावा भी ऋतिक ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिनटा), महाराष्ट्र सरकार और गरीबों का खाने खिलाने के लिए आर्थिक सहायता की है। आपको बता दें, देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13387 हो गई है। जिसमें 11201 सक्रिय हैं, 1749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 437 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जावेद अख्तर से भिड़े अशोक पंडित और कोरोना से आलिया-रणबीर के फेवरेट रेस्त्रां सर्वर की मौत, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed