भारत में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। हर रोज देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक ये जानलेवा वायरस 35 लोगों की जान ले चुका है जबकि 1397 इससे संक्रमित हैं। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है, जिससे अर्थव्यवस्था को झटका लगा। सबसे ज्यादा मार गरीब, दिहाड़ी मजदूर और उनके परिवार झेल रहे हैं। इस बीच कई बॉलीवुड स्टार्स मदद का हाथ बढ़ाते हुए देश हित में आर्थिक सहायता कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी शामिल हो गया है।
पिता की चिंता के बाद कोविड 19 से जंग में आगे आईं आलिया भट्ट, पीएम केयर फंड में किया डोनेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
🙏 #StayHomeStaySafeSaveLives pic.twitter.com/lTl8MoSYNM
— Alia Bhatt (@aliaa08) March 31, 2020
कोरोना की वजह से पिता की हो रही चिंता
हाल ही में आलिया ने मशहूर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने पिता महेश भट्ट के लिए चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, 'वह 70 साल से ज्यादा के हैं। ऐसे में मैं हमेशा उनके लिए परेशान, घबराई और सोचती रहती हूं। इसलिए मैं उन पर हमेशा चिल्लाती भी रहती हूं कि अपना चेहरा ना छुएं।'
दिल्ली के निजामुद्दीन मामले पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बयान, बोले- 'अपनी जिंदगी से तो खिलवाड़ कर ही रहे हैं और...'
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on