फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली निजामुद्दीन मामले पर नवाजुद्दीन बोले- 'अपनी जिंदगी से तो खिलवाड़ कर ही रहे हैं और...'

Wed, 01 Apr 2020 02:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 01 Apr 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui speak over Coronavirus Outbreak In Delhi Tablighi Jamaat Markaz
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Social Media

दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना संक्रमितों के मिलने से पूरे देश में हल्ला मच गया है। यहां मिले 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 441 संदिग्धों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मरकज में शामिल लोग उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों में पहुंच चुके हैं। प्रशासन इनकी तलाश में जुटा है, ताकि इन्हें तुरंत क्वारंटीन किया जा सके। ऐसी लापरवाही पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि ऐसा करने से कई जिंदगियां खतरे में पड़ रही हैं।

Nawazuddin Siddiqui speak over Coronavirus Outbreak In Delhi Tablighi Jamaat Markaz
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Netflix
एक निजी चैनल से बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निजामुद्दीन पर मचे बवाल को लेकर कहा, 'अगर सरकार ने कहा है लॉकडाउन तो इसका मतलब लॉकडाउन। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं, किस धर्म को मानते हैं। ऐसा न करने से आप अपनी जिंदगी से तो खिलवाड़ कर ही रहे हैं और बहुत सारी जिंदगियों को भी खतरे में डाल रहे हैं।' 
 
Nawazuddin Siddiqui speak over Coronavirus Outbreak In Delhi Tablighi Jamaat Markaz
मरकज से लोगों को क्वारंटीन केंद्र ले जाती एक बस का नजारा - फोटो : रॉयटर्स एजेंसी
तमिलनाडु में 45 और विशाखापट्टनम में मिले 4 संक्रमित 
तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने जानकार दी है कि तमिलनाडु के 45 लोग जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे, उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं विशाखापट्टनम में भी कोरोनो वायरस के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने बताया है कि  ये चारों लोग निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui speak over Coronavirus Outbreak In Delhi Tablighi Jamaat Markaz
निजामुद्दीन मरकज में फंसे लोग - फोटो : जी पाल

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 21 मार्च तक, हजरत निजामुद्दीन मरकज में लगभग 1,746 लोग रहे थे। इनमें से 216 विदेशी और 1530 भारतीय थे। इसके अतिरिक्त लगभग 824 विदेशी 21 मार्च को देश के विभिन्न हिस्सों में तबलीग गतिविधियां कर रहे थे।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui speak over Coronavirus Outbreak In Delhi Tablighi Jamaat Markaz
मरकज से आते लोग - फोटो : ANI

केस भी दर्ज
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी है कि मौलाना साद और तबलीगी जमात के अन्य के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम 1897 और आईपीसी की अन्य धाराओं के अंतर्गत सरकारी निर्देशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। 

अक्षय कुमार को 'कैनेडियन' कहने वालों को परेश रावल ने दिया करारा जवाब, सलमान खान को बताया शेर दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed