{"_id":"5e83a5ef8ebc3e76ca4a3016","slug":"paresh-rawal-praise-akshay-kumar-and-salman-khan-for-contribute-in-lock-down-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय को 'कैनेडियन' कहने वालों को परेश रावल का करारा जवाब, सलमान को बताया शेर दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय को 'कैनेडियन' कहने वालों को परेश रावल का करारा जवाब, सलमान को बताया शेर दिल
Wed, 01 Apr 2020 01:50 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar, Paresh Rawal, Salman Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में अब तक करीब 1397 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 35 जानें चली गई हैं। इस मुश्किल समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आर्थिक सहायता की अपील की जिसके बाद से लोग बड़ी संख्या में मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इसमें बिलकुल पीछे नहीं हैं।
akshay kumar
- फोटो : social media
संकट की इस घड़ी में अक्षय कुमार ने बड़ा दिल दिखाते हुए 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। अक्षय के इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। खुद पीएम मोदी भी उनकी सराहना कर चुके हैं। अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता है जिसके चलते उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। ऐसे लोगों को जवाब देते हुए अभिनेता परेश रावल ने आइना दिखाया है।
अक्षय कुमार और परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने ट्वीट किया, 'किसी स्वार्थ के लिए नहीं, न ही किसी राजनीतिक करियर की इच्छा के लिए, न ही राजदूत या सरकार के एहसान के लिए। ये एक सज्जन नागरिक है जो ईमानदारी से अपने करों का भुगतान करता है और जोशीले ढंग से दान करता है। फिर भी कुछ निम्न लोग अक्षय कुमार को कनाडाई नागरिक कहते हैं !' इसके साथ ही एक और ट्वीट में परेश रावल ने लिखा, 'खिलाड़ी जो सीधे दिल से खेलता है...आपको जानकर और आपके साथ काम करके गर्व महसूस होता है अक्षय कुमार।'
With no ulterior motives or desire for a political career, or setting sight for Ambassadorship or favours from the Gov; here is this gentleman citizen who pays his taxes honestly & does charity passionately. Yet some low lives call @akshaykumar a Canadian citizen !
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 29, 2020
Khiladi who plays straight from the Heart ... proud to have known and work with you @akshaykumar 👏👏👏
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 29, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
x
- फोटो : bbc
अक्षय के अलावा सलमान खान भी मदद के लिए आगे आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान अपनी संस्था बीइंग फाउंडेशन के जरिए दिहाड़ी मजदूरों की सहायता कर रहे हैं। सलमान उन 25 हजार मजदूरों की मदद कर रहे हैं, जिन्हें इस समय पैसों की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : Social Media
परेश रावल ने सलमान खान के भी कदम की तारीफ की है। परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा, "शेर दिलवाले सलमान खान को सलाम है।
कोरोना के कोहराम से हिली संजना कपूर की नाट्य संस्था, साथी संस्थापक की राय के बाद बंद किया 'जुनून'
कोरोना के कोहराम से हिली संजना कपूर की नाट्य संस्था, साथी संस्थापक की राय के बाद बंद किया 'जुनून'
I doff my hat to @BeingSalmanKhan for such a lion hearted gesture .
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 31, 2020