फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग में दिल खोलकर आर्थिक मदद कर रहे हैं बॉलीवुड सितारे, पीएम मोदी ने इस तरह जताया आभार

Tue, 31 Mar 2020 11:52 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 31 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus pm narendra modi thanks to bollywood stars who donate in pm cares
PM Modi - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से जंग में देश की मदद के लिए बॉलीवुड स्टार्स एक साथ आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद फिल्मी सितारे पीएम रिलीफ फंड में लाखों-करोड़ों रुपयों की सहायता दे रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए पीएम मोदी ने स्टार्स के इस कदम की सराहना की है।

coronavirus pm narendra modi thanks to bollywood stars who donate in pm cares
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर स्टार्स को टैग करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है, 'भारतीय सितारे देश के लोगों की सेहत के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। जागरुकता से लेकर पीएम रिलीफ फंड में सहयोग करने तक, ये सितारे महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। धन्यवाद नाना पाटेकर, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन और शिल्पा शेट्टी।'
 
coronavirus pm narendra modi thanks to bollywood stars who donate in pm cares
पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधन - फोटो : PTI
इसके साथ ही एक और ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, 'सभी क्षेत्र के लोगों ने आगे आकर PM-CARES में अपना योगदान दिया है। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई को कोरोना के खिलाफ जंग में दिया है। मैं बादशाह, गुरु रंधावा और रणवीर शौरी का PM-CARES में योगदान देने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। ये पहल कोरोना को हराने में मदद करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus pm narendra modi thanks to bollywood stars who donate in pm cares
Salman Khan, Akshay Kumar
बता दें कि पीएम मोदी की अपील के बाद कपिल शर्मा, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अनुपम खेर, वरुण धवन, सारा अली खान, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, लता मंगेशकर और कटरीना कैफ सहित कई बड़े सितारे सहायता राशि दे चुके हैं। इनमें से कुछ स्टार्स ने गुप्तदान किया है। इसके साथ अभिनेता सलमान खान भी 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं।

कोरोना की जंग में ये छह अभिनेत्रियां भी आईं आगे, आर्थिक मदद देने वालों में गायिका लता मंगेशकर भी शामिल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed