फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की जंग में ये छह अभिनेत्रियां भी आईं आगे, आर्थिक मदद देने वालों में गायिका लता मंगेशकर भी शामिल

Tue, 31 Mar 2020 11:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 31 Mar 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kareena Kapoor Priyanka Chopra Lata Mangeshkar Anushka Sharma Katrina Kaif these actress donate for Coronavirus affected people
Kareena Kapoor, Lata Mangeshkar, Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संकट बन गया है। इस वायरस की जद में पूरी दुनिया के साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं, वहीं मरने वालों की संख्या 38 हजार के पार हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत इस वायरस से संक्रमित 1200 लोग हैं जबकि 32 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार को आर्थिक मदद दी है। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं।

Coronavirus outbreak Kareena Kapoor Priyanka Chopra Lata Mangeshkar Anushka Sharma Katrina Kaif these actress donate for Coronavirus affected people
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

करीना कपूर
करीना ने कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए सहयोग किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में करीना ने बताया है कि उन्होंने और सैफ अली खान ने कोरोना वायरस से की मार झेल रहे लोगों के लिए काम कर रहे तीन मानवीय सहायता संगठन 'यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष), गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज को आर्थिक मदद दी है। हालांकि करीना ने इस बात की खुलासा नहीं किया कि उन्होंने कितने रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए हैं।

Coronavirus outbreak Kareena Kapoor Priyanka Chopra Lata Mangeshkar Anushka Sharma Katrina Kaif these actress donate for Coronavirus affected people
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने भी भारत में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आर्थिक मदद दी है। निक और प्रियंका ने पीएम मोदी केयर्स फंड के जरिए आर्थिक मदद दी है। इतना ही नहीं निक और प्रियंका ने कई सारे एनजीओ में भी डोनेशन दिया है। जिसमें से एक यूनिसेफ भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kareena Kapoor Priyanka Chopra Lata Mangeshkar Anushka Sharma Katrina Kaif these actress donate for Coronavirus affected people
shilpa shetty - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी
लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने देश को सहायता राशि देने का एलान किया। शिल्पा शेट्टी ने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kareena Kapoor Priyanka Chopra Lata Mangeshkar Anushka Sharma Katrina Kaif these actress donate for Coronavirus affected people
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार को आर्थिक मदद दी है। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आर्थिक मदद के तौर पर कितनी राशि दी है। इंडस्ट्री के एक सूत्र के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कुल तीन करोड़ रुपये का दान दिया है। ये राशि पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed