सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अपने कपड़े और जरूरत का सामान बेचेंगे अर्जुन कपूर, ये है असली वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Arjun Kapoor will sale his personal clothes   for street animals who affected by Lockdown
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की मार लोगों के अलावा जानवरों की भी मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जरूरत के सामान की कमी का सामना करना पड़ा रहा है तो वहीं आवारा जानवरों को भी खाने की किल्लत हो रही है। हालांकि इन जानवरों की मदद के लिए कई सितारे आगे आ रहे हैं और उनके लिए खाना जुटाने के लिए हर संभव मदद करे रहे हैं। जानवरों की मदद करने वालों में अब अभिनेता अर्जुन कपुर का भी नाम शामिल हो गया है। 

Trending Videos
Coronavirus outbreak Arjun Kapoor will sale his personal clothes   for street animals who affected by Lockdown
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

इस लॉकडाउन के चलते कई आवारा जानवरों को खाने की कमी देखने को मिल रही हैं ऐसे में अर्जुन कपूर इनके खाने की व्यवस्था करने के लिए खास चीज करने वाले हैं। वह जानवरों की मदद के लिए अपने निजी कपड़ों और अन्य चीजों की ऑनलाइन सेल लगाने वाले हैं। इस बात की जानकारी अर्जुन कपूर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही ये भी बताया है कि वह ये सेल कब करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Arjun Kapoor will sale his personal clothes   for street animals who affected by Lockdown
arjun kapoor - फोटो : social media

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह अपने चश्मे, टोपियों, जूते और टी-शर्ट की ऑनलाइन सेल करेंगे। साथ ही इन सामान को बेचकर आए रुपयों से वह कोरोना वायरस से प्रभावित जानकरों की मदद करेंगे। इस बारे में वीडियो में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं जितना सम्भव है, संस्थाओं की मदद कर रहा हूं। महामारी से लड़ते समय हमें जानवरों को नहीं भूलना चाहिए'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Whilst we are battling with the pandemic, we must also not forget to be humane to the animals that need our help. I am supporting the efforts of @worldforallanimaladoptions, which is providing food and water to stray animals during this lockdown and I’m putting up for sale some pieces from my closet in an online fundraiser. The sale proceeds will entirely go to them. @SaltScout Big thanks to our partners are helping make this possible: @customizing_creativity @theshoelaundry1

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

Coronavirus outbreak Arjun Kapoor will sale his personal clothes   for street animals who affected by Lockdown
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'जब से लॉकडउन शुरू हुआ है, सड़कों पर मरने वाले जानवरों की संख्या बढ़ गयी है, क्योंकि उनके खाने का सहारा नहीं रहा। आम तौर पर सड़क किनारे लगी दुकानें और रेस्तरां इन्हें खाने के लिए देते थे, जो अभी बंद हैं। मैं वर्ल्ड फॉर ऑल संस्था को सपोर्ट कर रहे हैं, जो स्ट्रे एनीमल्स के लिए खाना और पानी का इंतजाम करती है और मैं अपनी अलमारी से कुछ चीज़ें ऑनलाइन फंडरेजर के तौर पर सेल के लिए रख रहा हूं'।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Arjun Kapoor will sale his personal clothes   for street animals who affected by Lockdown
arjun kapoor - फोटो : social media

अभिनेता ने आगे बताया कि, इससे जुटाई सारी रकम संस्था को दी जाएगी। अर्जुन की सारी निजी चीजें SaltScout.com पर उपलब्ध हैं। आपको बता दें इससे पहले अर्जुन कपूर ने लॉकडाउन की वजह से आर्थिक मार झेल रहे मजदूरों की मदद के लिए वर्चुअल डेटिंग के जरिए रुपये जुटाए थे और 300 मजदूरों के परिवार वालों को जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया था। 

पढ़ें: बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने अब तक नहीं की शादी, लिस्ट में सबसे ऊपर हैं सलमान खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed