फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: विदेश यात्रा करने पर सरकार ने कमल हासन को भेजा नोटिस, अभिनेता ने बताई सच्चाई तो मांगनी पड़ी माफी

Sat, 28 Mar 2020 08:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Mar 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak home quarantine notice was stuck outside the actor   Kamal Haasan old residence
kamal haasan - फोटो : file photo

चीन से फैले कोरोना वायरस ने भारत को भी अपना शिकार बना लिया है। इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 850 के पार हो गई हैं। वहीं अब तक 18 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए कई फिल्मी सितारे भी आगे आ रहे हैं। अब तक कई कलाकारों ने कोरोना संक्रमित लोगों को आर्थित मदद दी है। वहीं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन ने तो कोरोना वायरस के पीड़ित लोगों के लिए अपने घर को अस्पताल बनाने की पेशकश की है, लेकिन सरकार ने उन्हें ही क्वारंटाइन का नोटिस भेज दिया। 

Coronavirus outbreak home quarantine notice was stuck outside the actor   Kamal Haasan old residence
kamal haasan - फोटो : Social Media

दरअसल हाल ही में द ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने कमल हासन के पुराने घर पर क्वारंटाइन का नोटिस चस्पा किया। जिसमें उन पर आरोप था कि कमल हासन विदेश यात्रा करके आए और उन्होंने खुद को क्वारंटाइन नहीं किया। सरकार के इस आरोप के बाद कमल हासन ने सफाई दी। जिसके बाद द ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन को ना केवल कमल हासन से माफी मांगी पड़ी बल्कि उनके घर पर चिपकाए नोटिस को भी हटाना पड़ा।

Coronavirus outbreak home quarantine notice was stuck outside the actor   Kamal Haasan old residence
कमल हासन - फोटो : Twitter

कमल हासन की राजनीति पार्टी मक्कल नीधि माईम (एमएनएम) के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'कमल हासन बीती जनवरी से भारत में ही हैं उन्होंने कोई भी विदेश यात्रा नहीं की है। जिस बिल्डिंग पर सरकार ने नोटिस चस्पा किया वह अब उनकी पार्टी का दफ्तर है, जो सुरक्षा के घेरे में हैं। सरकारी अधिकारियों ने बिना पूछताछ किए देर रात को नोटिस चस्पा कर दिया। स्थानीय सरकार ऐसा करके सुई चुभोने जैसा काम कर रही हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak home quarantine notice was stuck outside the actor   Kamal Haasan old residence
Kamal Haasan - फोटो : social media

खुद कमल हासन ने भी इस बारे में मीडिया से बात करते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा कि, 'जिस घर पर यह नोटिस चस्पा हुआ है, वहां तो मैं काफी समय से रह ही नहीं रहा हूं। आप सभी जानते हैं कि वहां से मेरा राजनीतिक ऑफिस चलता है। ऐसे में इस बात में कोई दम ही नहीं है कि मैं क्वारंटाइन हूं। जहां तक नियमों की बात है तो मैं हर निर्देश का बखूबी पालन कर रहा हूं। लोगों से दूरी बनाए हुए हूं। इस महामारी को देखते हुए हम सबको सुरक्षित रहने की जरूरत है। ऐसे में मेरी आप लोगों से भी अपील है कि लोगों से उचित दूरी बनाएं और सभी नियमों का पालन करें।'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak home quarantine notice was stuck outside the actor   Kamal Haasan old residence
kamal haasan - फोटो : file photo

आपको बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री और अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने खुलासा किया है कि कोरोना वायरस के चलते उनका पूरा परिवार क्वारंटाइन में है। श्रुति हासन ने कहा है कि वह, उनकी बहन, उनकी मां और पिता, ये चारों इस समय अलग-अलग रहकर क्वारंटीन हो रहे हैं। श्रुति हासन ने हाल ही में मुंबई मिरर से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनका परिवार हाल ही में विदेश यात्रा से लौटा है। वहां से वापस आने के बाद उनका पूरा परिवार ने एहतियातन बरते हुए खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।


पढ़ें: लॉक डाउन में घरों के भीतर तक पहुंचा ये रोग, इंटरनेट के दाम कम होते ही बजने लगी खतरे की घंटी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed