फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: शांति के लिए रवि किशन ने घर में किया हवन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज वायरल

Sun, 26 Apr 2020 05:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Apr 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Ravi Kishan did havan for covid 19 pandemic   at his mumbai home
Ravi Kishan - फोटो : social media

भारत इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए बीते दिनों देश में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा की गई। दूसरा लॉकडाउन तीन मई तक लागू है। ऐसे में आम से लेकर खास तक हर कोई अपने घर में हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए लोगों से घर में रहकर लॉकडाउन का ईमानादारी से पालन करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अभिनेता रवि किशन ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बेहद खास काम किया है। 

Coronavirus outbreak Ravi Kishan did havan for covid 19 pandemic   at his mumbai home
Ravi Kishan - फोटो : social media

दरअसल रवि किशन कोरोना ने वायरस के खात्मे के लिए अपने घर पर हवन किया है। जी हां, उन्होंने हवन करते हुए वीडियो और कई तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। तस्वीरें और वीडियो में रवि किशन खुद हवन करते हुए दिखाई दे रहे है। अपनी इन पोस्ट के जरिए उन्होंने ये भी बताया कि उनके इस हवन करने का मकसद देश को जल्द कोरोना वायरस के मुक्त करने का है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann) on

Coronavirus outbreak Ravi Kishan did havan for covid 19 pandemic   at his mumbai home
हवन करते सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने अपनी पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में बताया कि भारतीय संस्कृति में हवन का काफी महत्व रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना से और इस वैश्विक कोरोना महामारी के महासंकट से विश्व को निवृति हेतु, पावन अक्षय तृतीया पर्व के शुभ अवसर पर आज प्रात: घर पर संकल्प विधि से हवनपूजन किया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#हवन🔥

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Ravi Kishan did havan for covid 19 pandemic   at his mumbai home
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।

सोशल मीडिया पर रवि किशन का हवन करते हुए वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। पता हो कि भाजपा नेता रवि किशन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही इसके जरिए लोगों से कोरोना वायरस से बचने और लॉकडाउन का पालन करने अपील करते रहते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@RSSorg के आह्वाहन पर सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना से और इस वैश्विक #कोरोना_महामारी के महासंकट से विश्व को निवृति हेतु, पावन #अक्षय_तृतीया_पर्व के शुभ अवसर पर आज प्रात: घर पर संकल्प विधि से #हवनपूजन किया। @ANI

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann) on

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Ravi Kishan did havan for covid 19 pandemic   at his mumbai home
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के बावजूद भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे है। इस वायरस से अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 800 के पार हो गई है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोने लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है।

पढ़ें: तीसरे लॉकडाउन पर हेमा मालिनी ने बोली बड़ी बात, कहा- 'यदि चाहते हैं कि..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed