लॉकडाउन के दौरान कई फिल्मी हस्तियों के परिवार के सदस्यों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन सितारों को उससे ज्यादा दुख तब पहुंचा जब वह उनके आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाए। इसके पीछे की वजह कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से यातायात का बंद होना है। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने न केवल अपनों को खो दिया बल्कि अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए।
लॉकडाउन में इन चार सितारों के रिश्तेदारों की हुई मौत, अंतिम दर्शन भी सेलेब्स को नहीं हुए नसीब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मां सईदा बेगम का 25 अप्रैल को निधन हो गया था। राजस्थान के जयपुर स्थित आवास में इरफान खान की 95 वर्षीय मां ने अपनी आखिरी सांस ली। टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखने वालीं सईदा बेगम की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लॉकडाउन की वजह से इरफान खुद वहां जाकर अंतिम दर्शन नहीं कर पाए।
अभिनेता सलमान खान के चचेरे भाई अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) का 31 मार्च को निधन हो गया था। वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती में थे। अब्दुल्ला के फेफड़ों में संक्रमण था। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। चचेरे भाई के निधन के बाद सलमान ने भावुक पोस्ट भी लिखा था। सलमान इस वजह से भी ज्यादा भावुक थे क्योंकि लॉकडाउन की वजह से वो अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल भी नहीं हो पाए थे।
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान के बेटी अंजली का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सना सईद के साथ जनता कर्फ्यू के दिन ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया। सना के पिता उर्दू कवि अब्दुल अहद सईद का लंबी बीमारी के बाद तीन अप्रैल को निधन हो गया था। सना कुछ वक्त पहले लॉस एंजेलिस गई थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो अब वहीं फंस गई हैं। दुख की बात ये है कि सना अपने पिता को आखिरी बार देख भी नहीं पाई थीं।
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता का निधन 23 अप्रैल को हुआ था। मिथुन के पिता का निधन मुंबई में हुआ था लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह शहर से बाहर थे। मिथुन के पिता लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज भी चल रहा था। खबरों की मानें तो बसंत कुमार की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है। जानकारी के मुताबिक खबरों मिथुन चक्रवर्ती अपनी किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। इसके बाद लॉकडाउन की वजह से वो वहीं पर फंस गए। ऐसे में वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।
प्रियंका चोपड़ा ने नीले रंग की साड़ी में निक के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प