फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृति सेनन के कपड़े देख कार्तिक आर्यन को याद आए 'मजनू भाई', अभिनेत्री ने दिया ये मजेदार जवाब

Sun, 26 Apr 2020 04:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 26 Apr 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan and Kriti Sanon trolled each other on Instagram over Majnu bhai comment
Kartik Aaryan and Kriti Sanon - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। कार्तिक न सिर्फ अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं बल्कि दूसरे सितारों की तस्वीरों-वीडियोज पर भी कमेंट करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और कार्तिक आर्यन एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।

Kartik Aaryan and Kriti Sanon trolled each other on Instagram over Majnu bhai comment
Kartik Aaryan and Kriti Sanon - फोटो : youtube

दरअसल हाल ही में कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट के कैप्शन में कृति सेनन ने लिखा, 'ओह, मैं कभी-कभी थिंकर (विचारक) हो जाती हूं, ओवर थिंकर।' कृति के इस पोस्ट पर आम फैंस से लेकर सितारों तक ने कई कमेंट किए। लेकिन इस बीच कार्तिक आर्यन का एक कमेंट वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

Yup I’m a thinker 💭💭 Sometimes.. An Over-thinker 🤯

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

Kartik Aaryan and Kriti Sanon trolled each other on Instagram over Majnu bhai comment
Kriti Sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन के इस पोस्ट पर करीब साढ़े आठ लाख लाइक्स आ चुके हैं। वहीं करीबन चार हजार लोग इसपर कमेंट कर चुके हैं। इन कमेंट्स के बीच में ही कार्तिक ने कमेंट किया, 'आपकी कमीज मजनू भाई ने प्रिंट की है?' कार्तिक आर्य के इस कमेंट के जवाब में कृति ने लिखा- 'हाहाहा.. जो आपके कपड़े बनाते हैं, उन्होंने ही।' याद दिला दें कि मजनू भाई फिल्म वेल्कम में अनिल कपूर के किरदार का नाम था, जो गैंगस्टर के साथ ही साथ एक पेंटर भी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan and Kriti Sanon trolled each other on Instagram over Majnu bhai comment
Kriti Sanon - फोटो : instagram

बता दें कि कृति सेनन के इंस्टाग्राम पर 31.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं वह 273 लोगों को फॉलो करती हैं। बात कृति सेनन के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री ने फिल्म 'हीरोपंती' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। वहीं कृति 'लुका छिपी', 'कलंक' और 'हाउसफुल-4' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan and Kriti Sanon trolled each other on Instagram over Majnu bhai comment
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

बात कृति सेनन के आगामी फिल्मों की करें तो अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में वो नजर आएंगी। फिल्म से अक्षय कुमार का लुक तो कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया था लेकिन कृति का लुक अभी तक सामने नहीं आया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed