फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने नीले रंग की साड़ी में निक के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प

Sun, 26 Apr 2020 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 26 Apr 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared romantic picture with Nick Jonas in blue saree
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रियंका सोशल मीडिया पर लगातार कोई न कोई पोस्ट अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी में पति निक जोनस के साथ तस्वीर साझा की है। 

Priyanka Chopra shared romantic picture with Nick Jonas in blue saree
priyanka nick - फोटो : instagram

प्रियंका की ये तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रिंयका निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर इस वजह से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि इस तस्वीर को साझा करते हुए देसी गर्ल ने एक बेहतरीन कैप्शन दिया है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Felt like wearing a saree. So I did...At home. Miss everyone. ❤️ @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Priyanka Chopra shared romantic picture with Nick Jonas in blue saree
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media

अभिनेत्री ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे साड़ी पहनने का मन हो रहा था तो मैंने पहन ली...घर पर। सभी को बहुत मिस कर रही हूं।' इसके साथ ही प्रियंका ने दिल वाला इमोजी बनाकर निक जोनस को टैग किया। इस तस्वीर में प्रियंका नीले रंग की प्रिटेंड साड़ी पहनी हुई हैं। खुले बाल और डार्क लिपस्टिक लगाई हुई है। जबकि निक सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared romantic picture with Nick Jonas in blue saree
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अर्थ डे पर एक सेल्फी शेयर की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा था- 'हम लोग भले ही एक दूसरे से अलग हों, लेकिन फिर भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ये हम लोगों का घर है। चलिए हम लोग अपने अर्थ को और स्वस्थ करें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We may be apart right now, but Earth keeps us connected. This is our home. Let’s heal Mother Earth together. 🌎 #EarthDay #EarthDayEveryDay

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared romantic picture with Nick Jonas in blue saree
the sky is pink - फोटो : social media

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। ये फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

रानू मंडल के बाद सामने आया बिहार का अंग्रेजी गाना गाने वाला ये भिखारी, एक्सेंट ऐसा सुनकर रह जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed