फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे लॉकडाउन पर हेमा मालिनी ने बोली बड़ी बात, कहा- 'यदि चाहते हैं कि..'

Sun, 26 Apr 2020 04:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Hema Malini reaction on who break lockdown
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों और इस वायरस से मरने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। वहीं कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य, मीडिया और पुलिसकर्मियों दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार के अलावा बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

Coronavirus outbreak Hema Malini reaction on who break lockdown
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और मथुरा से भाजपा की सांसद अभिनेत्री हेमा मालिनी भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और देश की जनता को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। कोरोना वायरस को लेकर उऩका एक और वीडियो सामाने आया है। अपने नए वीडियो में भी हेमा मालिनी लोगों से एक बार फिर से सामाजिक दूरी का ख्याल रखने और तीसरे लॉकडाउन को लेकर बात कर रही हैं।

Coronavirus outbreak Hema Malini reaction on who break lockdown
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : लोकसभा टीवी

इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वह कहती हैं, 'साथियों, देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। देखने में आ रहा है कि कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन भी कर रहे हैं। यदि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन जल्दी खत्म हो जाए और तीसरे लॉकडाउन की जरूरत ना पड़े और ये जो छोटी-सी छूट मिली है, वह समाप्त ना हो, तो आपको सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Hema Malini reaction on who break lockdown
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

हेमा मालिनी ने वीडियो में आगे कहा, 'मुंह ढकने के लिए फेस मास्क, रूमाल, गम्छा या दुपट्टे का इस्तेमाल करें। मीडियाकर्मी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और सरकार का पूरा सहयोग करें। प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। यदि आपने कोई लापरवाही की, तो वो आप और आपके परिवार पर भारी पड़ेगी। मैं चाहती हूं और पूरा देश भी यही चाहता है कि यह लॉकडाउन जल्दी से जल्दी खत्म हो जाए, तो आप घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Hema Malini reaction on who break lockdown
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी का ये वीडिया काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें देश में बढते कोरोना वायरस के मामलों की तो इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26000 से ज्यादा हो गई है, जबकि 824 लोग मर चुकी हैं। हालांकि ठीक होने वालों की संख्या 5804 है।

पढ़ें: 11 साल की एक बच्ची ने जीती कोरोना से जंग, घर आने पर विक्की कौशल ने ऐसे किया स्वागत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed