कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है। इस बीच बॉलीवुड सितारे कभी खाना बनाते हुए तो कभी वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने भी बच्चों के साथ खेलते हुए और खाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। अब करण जौहर ने इन सब पर माफी मांगी है।
लॉकडाउन के दौरान अपने पोस्ट के लिए करण जौहर ने मांगी माफी, बोले- 'जानबूझकर नहीं किया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियन कॉमेडियन ग्रेटा ली जैक्सन के एक वीडियो के बाद करण जौहर ने रिएक्शन दिया है। ग्रेटा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान आम लोग जहां अपनी हर रोज की समस्याओं से जूझ रहे हैं वहीं सेलिब्रिटीज अपने घरों में बैठकर दिनभर की रूटीन वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो में सेलिब्रिटीज पर तंज कसा गया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'इससे मुझे बहुत तकलीफ हो रही है और मुझे एहसास हुआ कि मेरी कई पोस्ट कई लोगों के लिए असंवेदनशील हो सकती हैं। मैं दिल से माफी मांगता हूं और साथ ही इसमें यह जोड़ना चाहता हूं कि मैंने यह सब जानबूझकर नहीं किया। मुझे माफ कर दीजिए।'
This hit me hard and I have realised many of my posts may have been insensitive to many...I apologise profusely and wish to add none of it was intentional and came from a place of sharing but clearly may have lacked emotional foresight ....am sorry!🙏❤️ https://t.co/MO3kHkDQdo
— Karan Johar (@karanjohar) April 25, 2020
इससे पहले कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने भी उन सितारों को फटकार लगाई थी जो वर्कआउट के वीडियो शेयर कर रहे हैं। फराह ने कहा था कि, 'मुझे इस बात के लिए बहुत खुशी है कि ऐसी आपदा में आपको अपने फिगर मेनटेन रखने के अलावा किसी बात की फ्रिक नहीं है लेकिन हम में से कुछ को बल्कि हम में से बहुतों को इस सब के अलावा भी बहुत सारी चीजों की चिंता है। तो कृपया हमारे ऊपर रहम कीजिए और वीडियो बनाना बंद करिए। अगर आप यह नहीं कर सकते तो बाद में इस चीज के लिए बुरा महसूस मत करना अगर मैंने आपको अनफॉलो कर दिया।'
सितारों के खाना बनाते हुए वीडियो देखकर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का गुस्सा भी फूट पड़ा था। सानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या अभी भी कुकिंग के वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करना बाकी है? केवल, इतना ही कहना था कि सैंकड़ों, हजारों लोग ऐसे हैं खासकर हमारे तरफ, इस दुनिया में जो भूख की वजह से मर रहे हैं और दिन भर खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि उनका भाग्य हो तो उन्हें एक वक्त का खाना नसीब हो जाए।'
Alia Bhatt ने ऐसे किया रिएक्ट, जब किचन में एक साथ नजर आए महेश भट्ट और सोनी