फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की ऐसी 'दादी', जिनको अमिताभ बच्चन ने कहा था- '100 साल की बच्ची'

Sun, 26 Apr 2020 04:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 26 Apr 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Zohra Sehgal Special Know about actress life and Amitabh Bachchan historical birthday remark
zohra sehgal

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा, नृत्यांगना और नृत्य निर्देशिका जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल 1912 को हुआ था। जोहरा ने करीब सात दशक के अपने करियर में नृत्य, थिएटर और फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और  2014 में 102 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Zohra Sehgal Special Know about actress life and Amitabh Bachchan historical birthday remark
जोहरा सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

जोहरा सहगल ने 'चीनी कम', 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', 'वीर जारा' जैसी हिंदी फिल्मों में 'चुलबुली और ज़िंदादिल दादी' बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। वहीं जोहरा की आखिरी हिंदी फिल्म 2007 में संजय लीला भंसाली की सांवरिया थी। कम फिल्मों में नजर आने के बाद भी जोहरा ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी है।

Zohra Sehgal Special Know about actress life and Amitabh Bachchan historical birthday remark
zohra sehgal

जोहरा सहगल ने  फिल्म 'चीनी कम' में अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाई थी। साल 2012 में जब जोहरा सहगल ने 100 साल पूरे किए थे तब अमिताभ बच्चन ने उन्हें '100 साल की बच्ची' कहा था। अमिताभ ने कहा था, 'एक प्यारी छोटी सी बच्ची की तरह हैं वो। इस उम्र में भी उनकी असीमित ऊर्जा देखते ही बनती है। मैंने उन्हें कभी भी निराश या किसी दुविधा में नहीं देखा वो हमेशा हंसती, खिलखिलाती रहती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Zohra Sehgal Special Know about actress life and Amitabh Bachchan historical birthday remark
zohra sehgal

अमिताभ बताते हैं कि 'चीनी कम' के सेट पर जोहरा हमेशा सबको बड़े प्यार से पुरानी कहानियां सुनाया करती थीं। बीबीसी से बातचीत में अमिताभ ने आगे कहा था, 'जोहरा जी, पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर से जुड़ी थीं और पृथ्वीराज कपूर का मेरे पिता से बहुत करीबी रिश्ता था। जब भी पृथ्वीराज जी अपने नाटक के सिलसिले में इलाहाबाद आते, तो वहां हम सबकी जोहरा जी से ज़रूर मुलाकात होती थी।'

विज्ञापन
Zohra Sehgal Special Know about actress life and Amitabh Bachchan historical birthday remark
जोहरा सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

पति के असामयिक देहांत के बाद जोहरा सहगल का बॉम्बे (मुंबई) में रहना मुश्किल हो गया था तो वो दिल्ली में अपने परिवार के पास दोनों बच्चों के साथ लौट आईं। दिल्ली आने के बाद उन्हें रूस में टूर का मौका मिला। मॉस्को से वो लंदन गईं और वहाँ काम करना शुरू किया। शुरुआत में काम मिलना बहुत मुश्किल रहा। वहां भारतीय कलाकारों को काम नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने 'तंदूरी नाइट्स', 'पड़ोसन', 'क्राउन ऑफ ज्वेल थीफ' जैसे शो में काम किया। 22 साल पश्चिम में काम करने के बाद जोहरा सहगल 1987 में हिंदुस्तान लौटीं और हिंदी फिल्मों में काम करना दोबारा शुरू किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed