फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWE रेसलर निक्की बेला ने शेयर की 13 साल पुरानी Throwback तस्वीर, ऐश्वर्या राय बच्चन भी दिखीं साथ

Sun, 26 Apr 2020 03:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 26 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Nikki Bella Shares throwback picture with Aishwarya Rai wins Heart
Nikki Bella, Aishwarya Rai , Brie Bella - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन के बीच सेलिब्रिटीज का सोशल मीडिया की तरफ झुकाव बढ़ गया है। हर दिन कोई न कोई कलाकार अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करता रहता है। इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर निक्की बेला ने बहन ब्री के साथ 2007 की मुंबई यात्रा के दौरान की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

Nikki Bella Shares throwback picture with Aishwarya Rai wins Heart
Nikki Bella , Brie Bella, - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें उनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आ रही हैं। निक्की 2007 में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई आई थीं। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। निक्की ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'ए फ्लैशबैक टू 2007 जब @बेरीबेला और मैं @aishwaryaraibachchan_arb के साथ एक शूट के लिए 11 दिनों के लिए मुंबई गए थे।'

Nikki Bella Shares throwback picture with Aishwarya Rai wins Heart
Nikki Bella , Brie Bella, - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे लिखा- 'उस यात्रा के दौरान हमें भारत, उनकी संस्कृति, उनके भोजन, उनके प्यार और उत्साह से प्यार हो गया। हम बहुत लोगों से मिले थे और उनसे मिला प्यार मुझे आज भी याद है। हम आधिकारिक तौर पर अपने फैंस से मिलने के लिए एक दिन वापस आएंगे। मुझे लगता है कि मुझे एड के साथ इसे हमारे YouTube चैनल पर डालना चाहिए। हमने इसमें अपने स्टंट खुद किए! यह कितना अच्छा था।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A flashback to 2007 when @thebriebella and I went to Mumbai, India for 11 days to film a commercial with @aishwaryaraibachchan_arb we fell in love with India, their culture, their food, their love and light. We met so many incredible and unforgettable people on that trip to Bollywood. We hope to return one day to officially meet our India Bella Army! ❤️ I took so many photos! Think I need to put the rest on our YouTube channel along with the commercial! We did our own stunts in it! Was so cool! 👯♀️

A post shared by Nikki Bella (@thenikkibella) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Bella Shares throwback picture with Aishwarya Rai wins Heart
जॉन सीना और निकी बेला - फोटो : WWE

तस्वीर में ऐश्वर्या के दोनों तरफ निक्की बेला और ब्री बेला को पोज देते हुए देखा जा सकता। तस्वीर में ऐश्वर्या ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों बहने इस वक्त गर्भवती हैं। ब्री जुलाई में मां बन सकती हैं जबकि निक्की अगस्त की शुरुआत में मां बन सकती हैं।

विज्ञापन
Nikki Bella Shares throwback picture with Aishwarya Rai wins Heart
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या की बात करें तो वे भी लॉकडाउन में अपनी फैमिली के संग हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। अब दोनों की एक बेटी है जिसका नाम है अराध्या। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed