फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानू मंडल के बाद सामने आया बिहार का अंग्रेजी गाना गाने वाला ये भिखारी, एक्सेंट सुनकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 26 Apr 2020 02:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 26 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
After Ranu Mondal Beggar from Patna Sunny Baba video viral sings songs in English
Sunny Baba and Ranu Mondal - फोटो : twitter

कोलकाता की रहने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रातोंरात स्टार बन गई थीं। यहां तक कि उन्हें हिमेश रेशमिया ने फिल्मों में गाना गाने का मौका भी दिया था। इसके बाद इनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई थी कि हर तरफ उनकी आवाज में गाए गाने ही सुनाई दिया करते थे। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भिखारी अंग्रेजी में न केवल बातचीत कर रहा है बल्कि गाना भी अंग्रेजी में गा रहा है। 

After Ranu Mondal Beggar from Patna Sunny Baba video viral sings songs in English
Beggar Sunny Baba - फोटो : twitter

इस भिखारी का नाम सनी बाबा है। ट्विटर पर इस भिखारी के वीडियो को वंदना नाम के ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'ये आदमी भिखारी है जो कि पटना में रहता है। बेहतरीन गायक और डांसर है।' वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स इस आदमी से अंग्रेजी में सवाल कर रहा है और ये शख्स उसका अंग्रेजी भाषा में ही जवाब दे रहा है। 

After Ranu Mondal Beggar from Patna Sunny Baba video viral sings songs in English
Beggar Sunny Baba - फोटो : twitter

अपने आपको सनी बाबा कहने वाले इस भिखारी से जब पूछा गया कि क्या आपको अंग्रेजी का कोई गाना आता है तो ये शख्स बेहिचक गाना गाने लगता है। इस शख्स का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस शख्स की आवाज लोगों को पसंद आ रही है। साथ ही वो इस शख्स के अंग्रेजी बोलने के तरीके की भी तारीफ कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Ranu Mondal Beggar from Patna Sunny Baba video viral sings songs in English
Beggar Sunny Baba - फोटो : twitter

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'क्या आवाज है इस शख्स की। इसका एक्सेंट भी जबरदस्त है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'इंटरव्यू लेने वाले से ज्यादा अच्छा इंटरव्यू देने वाला का एक्सेंट है।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'आजकल तो टैलेंट कहां कहां से निकलकर आ रहा है। लगता है कि हम लोग लॉकडाउन गॉट टैलेंट देख रहे हैं।' 
 


 
 

विज्ञापन
After Ranu Mondal Beggar from Patna Sunny Baba video viral sings songs in English
वायरल वीडियो का शख्स - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, रानू मंडल के अलावा कई और लोगों का इस तरह से गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि जितनी मशहूर रानू हुईं उतना कोई भी नहीं हो पाया। रानू मंडल के बाद एक शख्स का खेत में विदेशी गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस शख्स का नाम प्रदीप था और वह कर्नाटक के चित्रदुर्ग का रहने वाला था। इसके अलावा सुराजीत मुखर्जी नाम के शख्स का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में ये शख्स 'परिचय' फिल्म का गाना 'मुसाफिर हूं यारों' गाना गा रहा था। 

'श्रीकृष्णा' में हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर ने भी किया था काम, अब हैं इंडस्ट्री से दूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed