कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से पूरा देश 3 मई तक के लिए लॉकडाउन है। जिसकी वजह से गरीब मजदूरों के लिए ये समय काफी मुश्किल हो गया है। इन लोगों को खाने तक के लिए दूसरों का मोहताज होना पड़ रहा है। कई लोग जो सक्षम हैं वो इस स्थिति में हर तरह से ऐसे लोगों की मदद करने के लिए सामने आ रहे हैं। तो वहीं एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो इन लोगों के लिए फरिश्ता बनकर आगे आई हैं। ये अभिनेत्री हैं अर्चान पूरन सिंह।
लॉकडाउन के बीच गरीबों को खाना बांट रहीं अर्चना पूरन सिंह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री और रियलिटी शो की जज अर्चना पूरन सिंह इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। अर्चना के कई वीडियो और फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में अर्चना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्चना अपने पति परमीत सेठी के साथ मिलकर खुद सड़क के किनारे खड़े होकर गरीबों को खाना बांट रही हैं।
अर्चना के इस वीडियो पर उनके फैन्स उनकी और पति परमीत सेठी की खूब तारीफें कर रहे हैं। अर्चना का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री नंदिनी सेन ने साझा किया है। इस वीडियो के साथ नंदिनी ने कैप्शन में लिखा है, 'लॉकडाउन के समय में अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की जिंदगी में एक और दिन। आप दोनों को प्यार। आप दोनों बहुत दयालु हैं। अर्चना आप मेरे लिए दयालुता की मूरत हैं।'
A post shared by Nandinii Sen (@nandiniisen6) on
इस वीडियो में अर्चना हाथों में दस्तानें पहने हुए हैं और मास्क भी लगाए हुई हैं। अर्चना के हाथ में एक बड़ा सा बर्तन है जिससे वो लोगों को खाना दे रही हैं। लोग बारी-बारी से आते जा रहे हैं और अर्चना के हाथ से खाना ले रहे हैं। इस वीडियो पर लोग अर्चना और परमीत की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
गौरतलब है कि अर्चना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने घर से भी कई वीडियो बनाकर साझा करती रहती हैं। उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं साथ ही उनके फैन्स इन वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति परमीत सेठी का भी एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में परमीत घर के गार्डन में झाड़ू लगाते हुए नजर आए थे।