अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे। कई बार वो मां से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर के ये पोस्ट बेहद भावुक होते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है साथ ही उन्होंने पुरानी यादें भी ताजा की हैं।
अर्जुन कपूर के डेब्यू से पहले मां ही नहीं इस करीबी ने भी दुनिया को कह दिया था अलविदा, शेयर किया पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर ने अपने दादा-दादी को याद किया है। उन्होंने लिखा- 'मेरे दादू और दादी। मैं एक संयुक्त परिवार में इनके साथ पला बढ़ा हूं। दुख की बात है कि मेरे फिल्मों में आने से पहले ही मेरे दादाजी का निधन हो गया था। वो मुझे अभिनेता बनते हुए नहीं देख सके।'
'मेरी दादी जो कि बहुत कूल हैं, हमारे परिवार के साथ रहती हैं, जहां से मैं पांच किलोमीटर दूर हूं। अभी उनके स्वास्थ्य की वजह से मैं उन्हें नहीं देख सकता। यह पोस्ट इसलिए है क्योंकि मुझे उनकी याद आ रही है। आखिरकार यह सब बीत जाएगा और चीजें बेहतर हो जाएंगी। मैं इंतजार कर रहा हूं जब मैं जमीन पर बैठूंगा और परिवार के साथ वक्त एंजॉय करूंगा।'
बता दें कि साल 2011 में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से सुरिंदर कपूर का निधन हो गया था। वहीं साल 2012 में अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मोना कपूर कैंसर से जूझ रही थीं।
अर्जुन कपूर ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म की रिलीज से कुछ समय पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था। मां को याद करते अर्जुन ने एक बार एक पोस्ट लिखा था- 'मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस वक्त यहां होतीं, मैं आपके साथ ज्यादा समय बिता पाता क्योंकि जब आप थीं तो मैं वजन कम करने, एक्टिंग की क्लासेस और 'इशकजादे' की शूटिंग के चलते आपकी कीमोथैरेपी के दौरान आपसे दूर ही रहा।'
ससुरालवालों के साथ दीपिका की इफ्तारी का वीडियो, पति शोएब ने बताया कैसा रहा पहला रोजा