बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की उनकी पत्नी सोनी राजदान (Soni Razdan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो पर बेटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। न सिर्फ ये वीडियो बल्कि आलिया का कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Alia Bhatt ने ऐसे किया रिएक्ट, जब किचन में एक साथ नजर आए महेश भट्ट और सोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में महेश भट्ट कटी हुई सब्जियां को चौपिंग बोर्ड से बर्तन में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच पत्नी सोनी, डिश को हिलाती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखता है कि जब सोनी चली जाती हैं तो उसके बाद महेश भट्ट ने भोजन को हिलाकर और उसे सूंघकर देखा कि क्या यह सही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में सोनी ने लिखा, ''खाना पकाने की कक्षाएं प्रगति पर हैं। आप सिर्फ कल्पना न करें कि हमने सच में कोई खाना पकाया है। उन्होंने कुछ यहां वहां चलाया, और वे इसे टिक टॉक पर पोस्ट करना चाहते हैं। उन्होंने इसे सख्ती से मना किया है।' इस वीडियो पर आलिया ने कमेंट करते हुए 'ओएमजी' लिखा और साथ ही एक स्माइली का भी इस्तेमाल किया है।
A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan) on
बता दें कि जल्दी ही महेश भट्ट फिल्म सड़क 2 से अपने निर्देशन की पारी फिर शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर महेश भट्ट ने इसको लेकर एक पोस्ट भी किया था।
इसके अलावा बात आलिया भट्ट के फिल्मी करियर की करें तो फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद आलिया ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। आलिया भट्ट जल्दी ही ब्रह्मास्त्र, सड़क 2 के अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी।