फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड छोड़िए बॉलीवुड में भी बनी हैं रोंगटे खड़े करने वाली हॉरर फिल्में, अकेले देखने के लिए एक पर रखा गया था इनाम

Sun, 26 Apr 2020 01:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 26 Apr 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
These 5 Bollywood Horror Movies That You Just Can't Watch Alone
हॉरर फिल्में - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों का जनक निर्देशक श्याम रामसे को माना जाता है। हालांकि रामसे ब्रदर्स के बाद भी हिंदी सिनेमा में कई भूतियां फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों ने न सिर्फ फैंस को डराया बल्कि रातों की नींद तक हराम कर दी। आइए आपको बताते हैं उन पांच हॉरर फिल्मों के बारे में जिसने फैंस को खूब डराया।

These 5 Bollywood Horror Movies That You Just Can't Watch Alone
रात - फोटो : Twitter

रात

रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 1992 की फिल्म रात सुपर नेचुरल थ्रिलर थी जो अब एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रात' को देखने वाले दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म का हर सीन इतना डरावना था कि दर्शकों के डर से पसीने छूटने लगे थे। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक रामगोपाल वर्मा हैं। रात का संगीत बेहद डरावना था। 
These 5 Bollywood Horror Movies That You Just Can't Watch Alone
फिल्म राज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

राज

राज 2002 में आई थी। शायद हिंदी सिनेमा में अब तक ऐसी डरावनी फिल्म नहीं बनी। फिल्म राज हॉलीवुड फिल्म 'What Lies Beneath' से प्रेरित थी। फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु कपल थे। मालिनी शर्मा फिल्म में भूत बनीं थीं और भूत बनने के बाद जितना डराती थीं ये तो जिसने फिल्म देखी होगी वो जरूर बता सकता है। सड़ चुका हड्डियों वाला मुंह जब लोगों को दिखता है तो अचानक चीख निकल पड़ती है। इस फिल्म के कई सीक्वल बने लेकिन इतना कोई नहीं डरा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 Bollywood Horror Movies That You Just Can't Watch Alone
हॉरर स्टोरी - फोटो : Twitter

हॉरर स्टोरी

हॉरर स्टोरी साल 2013 में आई हॉरर फिल्म थी। इसका निर्देशन आयुष रैना ने किया था। फिल्म में रविश देसाई और हसन जैदी, करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने लिखा था। सात दोस्तों और उनकी हांटेड होटल में रात गुजारने की खतरनाक कोशिश क्या रंग लाती है यही इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गयी थी।
विज्ञापन
These 5 Bollywood Horror Movies That You Just Can't Watch Alone
1920 - फोटो : social media

1920

विक्रम भट्ट की हॉरर सीरीज 1920 भी लोगों को डराने में कामयाब हुई थी। फिल्म में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। हिंदी में फिल्माई गई यह कहानी साल 1920 में भूतिया घर में रहने वाले एक विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का वो दृश्य जब वो उल्टे पैर से दीवार पर चढ़ती है, देखकर सिहरन होने लगती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed