बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। ऐसे में हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सारा और इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) वर्कआउट करने के बाद आराम करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही साथ इसका कैप्शन भी चर्चा में आ गया है।
भाई इब्राहिम के साथ सारा अली खान की तस्वीर वायरल, फोटो कैप्शन की भी हो रही है चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में जहां सारा अली खान का फिटनेस अवतार देखने को मिल रहा है तो वहीं इब्राहिम भी शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "नॉक-नॉक, कौन है? हम नहीं हैं, क्योंकि हम वर्कआउट कर रहे हैं, फफी सिंह के साथ।'
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
याद दिला दें कि सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने नॉक-नॉक जोक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे ही एक जोक में सारा अली खान कहती हैं- नॉक नॉक (knock knock)। इस पर इब्राहिम कहते हैं- हू (Who),जवाब में सारा कहती हैं- टैंक (Tank)। सारा की बात सुनकर इब्राहिम कहते हैं- टैंक हू (Tank Who) तो हंसते हुए सारा कहती हैं- यॉर वेलकम। यानी इस जोक में सारा ने टैंक हू को थैंक्यू बना दिया और उसका जवाब वेलकम में दिया।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा अली खान के ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और सोशल मीडिया यूजर्स इन वीडियोज को पसंद भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स और अभिनेत्री के फैंस इन वीडियोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। न सिर्फ सारा बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स इब्राहिम को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर सिर्फ सारा अली खान ही नहीं बल्कि इब्राहिम की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अक्सर इब्राहिम के भी वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कभी क्रिकेट खलते इब्राहिम नजर आते हैं तो कभी बहन सारा के साथ मस्ती करते हुए।