फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रशंसक ने पूछा 'क्या विद्युत और अदा शर्मा सिर्फ दोस्त हैं?', ये जवाब देकर विद्युत बने सच के हीरो

Sun, 26 Apr 2020 12:32 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 26 Apr 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Fans Ask About Adah Sharma And Commando 3 Actor Vidyut Jammwal Relation Here Are Actor Reply
Vidyut Jammwal, Adah Sharma - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता विद्युत जामवाल ने अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विद्युत ने यह साफ किया कि अदा शर्मा के साथ उनका रिश्ता एक दोस्त से भी बढ़कर है। उन्होंने यह जवाब इतने विस्तार से दिया कि उनके इस जवाब की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें हो रही हैं।

Fans Ask About Adah Sharma And Commando 3 Actor Vidyut Jammwal Relation Here Are Actor Reply
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद हिंदी सिनेमा और टीवी के बहुत से कलाकार सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने प्रशंसकों के सवालों के बिंदास जवाब दे रहे हैं। इसी दौरान ट्विटर पर विद्युत जामवाल से उनके एक फैन ने पूछा कि क्या वह और अदा शर्मा सिर्फ दोस्त हैं?

Fans Ask About Adah Sharma And Commando 3 Actor Vidyut Jammwal Relation Here Are Actor Reply
Vidyut Jammwal, Adah Sharma - फोटो : Social Media

इस पर विद्युत जामवाल ने जवाब दिया, 'सिर्फ दोस्त! बिल्कुल नहीं। हम साहसी हैं, दयालु हैं, सहज हैं, खुले दिमाग वाले हैं, बेबाक हैं, विचारशील हैं, एक दूसरे से अपनी बातें साझा करने वाले हैं, शिक्षित हैं, खुश हैं, शांत हैं और सबसे बड़ी बात हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं। मैं कामना करता हूं कि हमारे जैसा आपका भी कोई दोस्त हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Fans Ask About Adah Sharma And Commando 3 Actor Vidyut Jammwal Relation Here Are Actor Reply
Adah Sharma - फोटो : amar ujala, mumbai

विद्युत के जवाब से उनके प्रशंसक बहुत प्रभावित हुए। उनके फैंस ने कहा कि विद्युत ने अदा के साथ अपनी दोस्ती का जैसा वर्णन किया है, वह बहुत सराहनीय है। दोस्ती नाम की चीज को उन्होंने बहुत बढ़िया ढंग से समझाया है। बता दें कि विद्युत जामवाल और अदा शर्मा ने फिल्म 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' में एक साथ काम किया है।

विज्ञापन
Fans Ask About Adah Sharma And Commando 3 Actor Vidyut Jammwal Relation Here Are Actor Reply
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Social Media

इन दोनों के बीच प्यार मोहब्बत जैसा रिश्ता पनपने की खबरें इन फिल्मों के बाद ही आना शुरू हुई थीं। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में इन दिनों एक दूसरे के साथ मोहब्बत के रिश्ते बनने की खबरें कुछ ज्यादा ही उड़ रही हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लॉकडाउन में एक साथ होने की खबरें इस समय ट्रेंडिंग में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed