फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के चलते धरी की धरी रह गई तापसी की सारी तैयारी, शूटिंग की जगह घर में बना रहीं बिरयानी

Sun, 26 Apr 2020 12:32 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 26 Apr 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu makes biryani during lockdown after cancel her films shooting
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

तमाम शूटिंग स्थगित होने के चलते अभिनेत्री तापसी पन्नू के चार प्रोजेक्ट्स अधर में अटक गए हैं। तापसी अपनी फिल्मों को लेकर थोड़ी फिक्रमंद भी हैं। हो भी क्यों ना, साल की शुरुआत में फिल्म 'थप्पड़' की शूटिंग के दौरान तापसी यह कहते हुए नहीं थक रही थीं कि इस साल दर्शकों को उनका एक नया रूप नजर आएगा। लॉकडाउन से पूर्व वह लगातार अपनी शूटिंग में व्यस्त भी थीं। अप्रैल महीने में उन्हें जहां 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग करनी थीं तो वहीं गर्मी का मौसम जर्मनी की थ्रिलर फिल्म 'रन लोला रन' (1998) का आधिकारिक रूपांतरण फिल्म 'लूप लपेटा' के नाम होने वाला था लेकिन मौजूदा हालात में सभी शेड्यूल धरे के धरे रह गए।    

taapsee pannu makes biryani during lockdown after cancel her films shooting
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इस बारे में बात करते हुए तापसी कहती हैं, 'लूट लपेटा' का शूट गोवा और मुंबई में होना था। हमने फिल्म के सभी बाहर के शूट्स को मानसून से पहले खत्म करने की योजना बनाई थी। वहीं इनडोर शूट्स को मानसून के दौरान शूट करना था। अब जब हालात सामान्य होंगे हमें सभी प्रोजेक्ट्स पर शुरू से काम शुरू करना होगा।' 

taapsee pannu makes biryani during lockdown after cancel her films shooting
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लॉकडाउन के दौरान जहां कलाकार इन दिनों घर में रहते हुए किताबें पढ़ रहे हैं, खाना बना रहे हैं और घर की सफाई से लेकर दूसरे कामों में व्यस्त हैं। वहीं तापसी इन दिनों वीडियो कॉल्स के जरिए स्क्रिप्ट नरेशन ले रही हैं। इस बारे में तापसी बताती हैं, 'बीते दिनों मैंने एक स्क्रिप्ट सुनी जो मुझे पसंद आई इसलिए इस फिल्म को भी मैं डेट्स दूंगी। इसके अलावा मैं हर दिन व्यायाम कर रही हूं नहीं तो बाद में फिटनेस स्तर को पाना मुश्किल हो जाएगा जो कि फिल्म 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मिट्ठू' के लिए बहुत आवश्यक है। मैं और मेरे ट्रेनर संपर्क में हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu makes biryani during lockdown after cancel her films shooting
taapsee pannu - फोटो : social media

वहीं जहां एक तरफ कई कलाकारों को यह अकेलापन कचोट रहा है वहीं तापसी कहती हैं कि उनके लिए यहा मौका होता है कि वह इस दौरान खुद पर काम कर सकें और अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने में समय व्यतीत करें। इस बारे में तापसी ने बताया, 'मैं करीब 10 सालों तक अकेले रही हूं और अब भी रह रही हूं। मुझे यह तक नहीं पता था कि चाय कैसे बनाते हैं लेकिन अब मैं एक्सपर्ट हो गई हूं। अपनी बहन के जन्मदिन के अवसर पर मैंने बिरयानी और गार्लिक प्रॉन्स बनाए थे।' 

विज्ञापन
taapsee pannu makes biryani during lockdown after cancel her films shooting
विक्रांत मेस्सी, तापसी पन्नू - फोटो : Social Media

तापसी के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू', धावक के तौर पर फिल्म 'रश्मि रॉकेट', विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'हसीन दिलरूबा' और जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' के हिंदी रूपांतरण 'लूप लपेटा' में नजर आएंगी।  

ससुरालवालों के साथ दीपिका की इफ्तारी का वीडियो, पति शोएब ने बताया कैसा रहा पहला रोजा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed