फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिक्योरिटी गार्ड सहित रेखा के बंगले में तीन लोग हुए कोरोना संक्रमित, क्वारंटीन हुईं अभिनेत्री

Tue, 14 Jul 2020 10:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 14 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rekha get Quarantine after her bungalow Security guard and two domestic help found covid 19 positive
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक दे चुका है। अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है। वहीं टीवी इंडस्ट्री के भी कई कलाकार इस खतरनाक वायरस का शिकार हो चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा के भी घर में क्वारंटीन होने की खबर है। 

Coronavirus outbreak Rekha get Quarantine after her bungalow Security guard and two domestic help found covid 19 positive
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में रेखा के बंगले का एक सिक्योरिटी गार्ड और दो डोमेस्टिक हेल्पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद बीएमसी ने मुंबई के बांद्रा स्थित रेखा का बंगला सील कर दिया है। साथ ही रेखा को क्वारंटीन भी कर दिया गया है। रेखा के बंगले को 11 जुलाई को सील किया गया था। 

Coronavirus outbreak Rekha get Quarantine after her bungalow Security guard and two domestic help found covid 19 positive
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीएमसी ने जब रेखा से उनका कोविड-19 का टेस्ट करवाने को कहा तो अभिनेत्री ने बीएमसी की ओर से कोविड-19 का टेस्ट करवाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा है कि वह खुद अपना टेस्ट करवाएंगी और रिपोर्ट बीएमसी को सौंपेंगी। इतना ही नहीं मीडिया में ऐसे भी खबरे हैं कि रेखा ने अपने घर को सेनेटाइज करने से भी बीएमसी को मना कर दिया था, हालांकि बीएमसी ने रेखा के घर के बाहर कंटोनमेंट क्षेत्र का बोर्ड लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rekha get Quarantine after her bungalow Security guard and two domestic help found covid 19 positive
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

बीएमसी ने रेखा के बंगले का एक हिस्सा सेनेटाइज किया है, जिसमें स्टाफ मेंबर्स रहते हैं। दूसरी ओर रेखा या उनकी टीम की ओर से अभी तक  कोरोना वायरस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से अस्तपाल में भर्ती हैं। शनिवार को दोनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अमिताभ और अभिषेक की हालत में सुधार है।
 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rekha get Quarantine after her bungalow Security guard and two domestic help found covid 19 positive
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 77 साल के अमिताभ बच्चन ने 11 जुलाई को ट्विटर के जरिए बताया था कि वह और उनका बेटा अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें नानावती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अस्पताल के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 'दोनों की हालत स्थिर है और अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वह कम से कम एक हफ्ते अस्पताल में ही रहेंगे।'

पढ़ें: रामलीला में सीता का रोल करते थे रवि किशन, दो वक्त की रोटी के लिए हर रोज ढूंढते थे काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed