सब्सक्राइब करें

जरूरतमंदों की मदद के लिए फिर आगे आए सलमान खान, जैकलीन और यूलिया संग मिलकर भेजा राशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 04 May 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Salman Khan sends ration to people in need amid COVID 19 locdown
Salman Khan - फोटो : social media

कोरोना वायरस का संकट हर दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इनके लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं फिल्मी सितारे भी इन मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे इनकी मदद कर चुके हैं। बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी अपनी ओर से हर संभव मदद कर रहे हैं।

Coronavirus outbreak Salman Khan sends ration to people in need amid COVID 19 locdown
सलमान खान और यूलिया वंतूर - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े करीब 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद कर रहे हैं। वह इन लोगों को आर्थिक मदद के साथ जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवा रहे हैं। जब से लॉकडाउन लगा है तब से सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर रुके हुए हैं। उनके साथ उनकी खास दोस्त अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और यूलिया वंतूर सहित अन्य लोग भी रुके हुए हैं। 

Coronavirus outbreak Salman Khan sends ration to people in need amid COVID 19 locdown
Salman Khan - फोटो : Social Media

इस बीच सलमान खान का अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ मिलकर मजदूरों के लिए ट्रैक्टर पर खाना रखते नजर आए। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने खाना रखने के लिए अपने सभी दोस्तों को धन्यवाद किया और उन्हें टैग भी किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@jacquelinef143 @vanturiulia @rahulnarainkanal @imkamaalkhan @niketan_m @waluschaa @abhiraj88

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Salman Khan sends ration to people in need amid COVID 19 locdown
Salman Khan - फोटो : amar ujala mumbai

सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले सलमान खान ने ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएसएए) के अंतर्गत आने वाले 45 कलाकारों के बैंक खातों में तीन-तीन हजार रुपये डाले हैं। जिसके लिए सभी कलाकारों ने उनका धन्यवाद किया था।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Salman Khan sends ration to people in need amid COVID 19 locdown
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के मुखिया बीएन तिवारी ने बताया, 'एसोसिएशन के अंतर्गत लगभग 90 खास श्रेणी में आने वाले कलाकार हैं। उनमें से 45 लोगों को सलमान खान ने मदद दे दी है। बाकी के बचे लोगों को भी अगले कुछ दिनों में मदद भेजी जाएगी।' आपको बता दें कि सलमान खान ने फिल्मों में काम करने वाले 25 हजार दैनिक वेतन भोगियों को राशन और मूल सुविधाएं देने का एलान किया था। और वह जूनियर कलाकरों की भी मदद कर चुके हैं।

पढ़ें: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, चिट्ठी पढ़ दोस्त 'चिंटू' के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed