फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लगे लॉकडाउन पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'इसका श्रेय पीएम मोदी को...'

Thu, 09 Apr 2020 03:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 09 Apr 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Simi Garewal praises Prime Minister Narendra   Modi for imposes lockdown due to covid 19
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में लगे लॉकडाउन पर बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। दुनिया भर में इस वायरस से 1,453,804 लोग संक्रमित हैं। वहीं 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत को चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। भारत में इससे 165 से ज्याद लोग मर चुके हैं। जबकि 5500 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

Coronavirus outbreak Simi Garewal praises Prime Minister Narendra   Modi for imposes lockdown due to covid 19
Simi Garewal - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया है। बावजूद इसके भारत में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन अन्य देशों की तुलना में ये संख्या बहुत कम है। इसके पीछे की वजह पूरे देश में लॉकडाउन करने को माना जा रहा है। समय से पहले लॉकडाउन लागू करने पर कई देश ना केवल भारत की तारीफ की है, बल्कि भारत को देखते हुए अपने यहां भी लॉकडाउन लागू कर दिया है।

Coronavirus outbreak Simi Garewal praises Prime Minister Narendra   Modi for imposes lockdown due to covid 19
simi garewal - फोटो : file photo

भारत में लगे लॉकडाउन पर बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'मुझे बहुत गर्व है कि भारत ने कोविड-19 संकट को बहुत अच्छी तरह से संभाला है। इसका पहला श्रय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाना चाहिए, बाकी देशों से पहले समय पर लॉकडाउन करने के लिए। यूके और स्पेन भी हमें अब फॉलो कर रहे हैं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Simi Garewal praises Prime Minister Narendra   Modi for imposes lockdown due to covid 19
Simi Garewal - फोटो : file photo

सिमी ग्रेवाल ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'पृथ्वी पर प्रति मिलियन के हिसाब से संक्रमण की सबसे कम संख्या। सभी सीएम ने इसपर कड़े कदम उठाए हैं। हमारा बीएमसी सटीक और समर्पण के साथ काम करता है। सड़कें साफ हैं और सैनिटाइज्ड हैं। डॉक्टर, नर्स और पुलिस ने इस संकट से लड़ने के लिए काफी मेहनत की। वह युद्ध के मैदान पर हैं। हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। उनका आभार मानते हैं।'
 


 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Simi Garewal praises Prime Minister Narendra   Modi for imposes lockdown due to covid 19
simi garewal - फोटो : social media

सिमी ग्रेवाल की मानना है कि ये सभी बेहद मुश्किल वक्त में काफी शानदार काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का ये ट्वीट्स काफी वायरल हो रहे हैं। साथ ही सिमी ग्रेवाल के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल 70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

पढ़ें: Coronavirus: मजदूरों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, सीधे खाते में ट्रांसफर किए इतने करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed