फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता की बेटी जोया ने सुनाई आपबीती, अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्सेज का ऐसा है बर्ताव

Thu, 09 Apr 2020 02:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 09 Apr 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Karim Morani Daughter Zoa Morani Writes a Beautiful Note For Healthcare Workers and Talk About Symptoms of Coronavirus
जोया मोरानी - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का कहर इतना ज्यादा बढ़ गया कि बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रही। इसने सेलिब्रिटीज को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। गायिका कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली थी। इसी बीच रावन, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों के निर्माता की दोनों बेटियां कोरोना पॉजीटिव पाई गईं। तो वहीं निर्माता करीम मोरानी खुद भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए।

Karim Morani Daughter Zoa Morani Writes a Beautiful Note For Healthcare Workers and Talk About Symptoms of Coronavirus
Karim Morani and Zoa Morani - फोटो : twitter

जिसके बाद तीनों का इलाज जारी है। अब करीम मोरानी की बेटी और अभिनेत्री जोया मोरानी ने अपने स्थिति के बारे में जानकारी दी है। हाल ही में अस्पताल में भर्ती जोया ने खुद अपनी आपबीती सुनाई है। जोया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा कर कोरोना के लक्षण, उसके इलाज के बारे में बताया है। साथ ही जोया ने अपने इस पोस्ट के जरिए हैल्थ केयर स्टाफ और डॉक्टर्स के बर्ताव के बारे में भी जानकारी दी।

Karim Morani Daughter Zoa Morani Writes a Beautiful Note For Healthcare Workers and Talk About Symptoms of Coronavirus
जोया मोरानी - फोटो : Social Media

जोया मोरानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'मेरे पिता, मेरी बहन और मैं कोरोना पॉजिटिव हैं। पापा और मेरी बहन को कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। हालांकि मुझे हल्के लक्षण दिखे थे। मैं जल्द ही आपको अपना एक्सपीरियंस बताऊंगी ताकि लोगों को इस वायरस के बारे में सही तरीके से पता चले। मुझे किसी फ्लू की तरह महसूस हुआ, थोड़ी सी परेशानी चेस्ट में भी थी। जिसे आसानी से झेला जा सकता है अगर कोई रेस्ट करे...प्राणायम और गर्म पानी से मुझे काफी फायदा पहुंच रहा है। मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं जल्द ही घर वापस जा सकूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Feeling So overwhelmed watching the Dr’s , nurses and hospital staff taking care of us fearlessly! No words can describe .. i can see their discomfort in their protective suits yet 24 /7 on their toes serving us ... the true heroes for sure ... my Dr is so sweet and full of life , he constantly makes jokes and makes me feel so light.. yesterday he was the one to bring the news to me about testing positive and he was so sensitive and funny at the same time ( don’t know how he did that) so so grateful for Dr Saurabh Phadkare and his team ...Feeling so safe in his hands ... #coronavirus #covid19positivethoughts #indiafightscorona 🙅🏾♀️ 🌼🤞🏽💪🏽

A post shared by Zoa💫 (@zoamorani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Karim Morani Daughter Zoa Morani Writes a Beautiful Note For Healthcare Workers and Talk About Symptoms of Coronavirus
जोया मोरानी - फोटो : Social Media

जोया ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'यहां के डॉक्टर्स, नर्सेस और हॉस्पिटल के बाकी स्टाफ को देखकर आश्र्चर्य चकित हूं। ये हमारी अच्छे से देखभाल अच्छे से कर रहे हैं मेरे पास इनकी तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं। मैं देख रही हूं कि वे अपने प्रोटेक्टिव सूट्स में बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार काम कर रहे हैं। हमारा इलाज कर रहे हैं। ये लोग असली हीरो हैं। मेरे डॉक्टर बहुत स्वीट और जिंदादिल हैं। वो हमेशा कोई ना कोई मजाक करते रहते हैं मुझे हल्का मेहसूस करवाने के लिए।'

विज्ञापन
Karim Morani Daughter Zoa Morani Writes a Beautiful Note For Healthcare Workers and Talk About Symptoms of Coronavirus
जोया मोरानी - फोटो : Social Media

बता दें कि जोया का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम डॉ. सौरभ फडकरे है। जोया ने अपने डॉक्टर की तारीफ करते हुए ये भी लिखा कि डॉ. सौरभ के साथ वो सुरक्षित महसूस करती हैं। गौरतलब है कि सबसे पहले शजा मोरानी कोविड 19 से संक्रमित पाई गईं थीं। इसके बाद जोया और करीम का भी टेस्ट पॉजीटिव आया था। हालांकि शजा और करीम के अंदर कोरोना के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। जबकि जोया के अंदर लक्षण दिखाई दे रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed