मशहूर गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनके फैंस हैरान और परेशान हैं। वहीं कई लोग उन पर लापरवाही करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके चलते कनिका कपूर की बहुत से लोग आलोचना भी कर रहे हैं। इतना नहीं लापरवाही के चलते लखनऊ में कनिका के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई है। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना मोहापात्रा ने भी कनिका कपूर की आलोचना की है।
कनिका कपूर पर इस गायिका का फूटा गुस्सा, कोरोना से लापरवाही करने पर कहा- 'गैर जिम्मेदाराना बेवकूफ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना मोहापात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखती रहती हैं। इस बार उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही कनिका कपूर की जमकर आलोचना की। कनिका कपूर के लापरवाही दिखाने पर सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में 'गैर जिम्मेदाराना बेवकूफ' बताया है।
Case in point, #KanikaKapoor hid her travel history after landing in #India (goddess knows how),attended events in Lucknow,Mumbai,went partying while staying in a 5 🌟& has the virus!So all of U giving me gyan about how ‘simplistic’ PM’s speech was,was it really?#WeThePeople 😑 https://t.co/k7SbFyNvr8
सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोरोनो वायरस फैलेगा, क्योंकि भारत गैर-जिम्मेदार लोगों से भरा है जो सरकार से सब कुछ मांगते हैं लेकिन बदले में कुछ नहीं करते हैं।' अपने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोना मोहापात्रा ने एक और ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'इसका स्पष्ट उदाहरण कनिका कपूर हैं, जिन्होंने भारत में लैंड करने के बाद अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाई। लखनऊ के आयोजन में शामिल हुईं, मुंबई के फाइव स्टार की पार्टियों में गईं जबकि वह संक्रमित थीं।
सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में सांसद दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने एक और ट्वीट में लिखा, 'जो नेता और लीडर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की बात कर रहे थे, वो सभी पार्टी कर रहे थे। कनिक कपूर के साथ दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने तो दो हजार लोगों के शादी में हिस्सा लिया।'
& of course the netas & leaders who talk about ‘social distancing’ being the only way to combat the #coronavirus but themselves attending ‘parties’. Dushyant Singh,M.P & U.P health minister were with #KanikaKapoor ! Karnataka CM attended a wedding with another 2000 attending. 🙄 https://t.co/mqME2OBgV2
सोना मोहापात्रा के इन ट्वीट्स पर उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि कनिका कपूर को लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रिमत पाया गया। वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई सारे आयोजनों में हिस्सा लिया।
पढ़ें: कनिका कपूर के कोरोना संक्रिमत होते ही प्रशासन ने उठाया सख्त कदम, होटल के खिलाफ लिया बड़ा फैसला