फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 साल की एक बच्ची ने जीती कोरोना से जंग, घर आने पर विक्की कौशल ने ऐसे किया स्वागत

Sat, 25 Apr 2020 09:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 25 Apr 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Vicky Kaushal welcomed his 11 year old   neighbour girl to who come home after recovery from covid 19
Vicky Kaushal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मुंबई में देखने को मिल रहे हैं। मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 4800 से ऊपर हो गई है, जबकि इस खतरनाक वायरस से मुंबई में कुल 191 लोग मर चुके हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही लोगों से लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करने की अपील कर रहे हैं।

Coronavirus outbreak Vicky Kaushal welcomed his 11 year old   neighbour girl to who come home after recovery from covid 19
vicky kaushal - फोटो : social media

इस बीच अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर बेहद खास वीडियो साझा किया है। उन्होंने एक छोटी बच्ची का वीडियो साझा किया है जो कोरोना वायरस को हराकर अपने घर लौटी है। विक्की कौशल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। विक्की कौशल ने छोटी बच्ची का वीडियो साझा करते हुए बेहद खास कैप्शन भी दिया है।

Coronavirus outbreak Vicky Kaushal welcomed his 11 year old   neighbour girl to who come home after recovery from covid 19
vicky kaushal - फोटो : amar ujala

अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 11 साल की इस बच्ची का वीडियो साझा किया है। यह बच्ची उनकी सोसाइटी में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि छोटी बच्ची कोरोना वायरस के ठीक होकर जैसे ही अपनी सोसाइटी में पहुंची वैसे ही वहां मौजूद सभी लोगों ने उसका उत्साह बढ़ाते हुए तालियों से स्वागत किया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Like a ray of sunshine on a gloomy day, our little warrior comes back Home! #WelcomeBackChamp 🌟💛

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Vicky Kaushal welcomed his 11 year old   neighbour girl to who come home after recovery from covid 19
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media

इस वीडियो को साझा करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, 'एक उदास दिन पर धूप की किरण की तरह, हमारी छोटी योद्धा घर वापस आते हुए'। विक्की कौशल द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को उऩके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Vicky Kaushal welcomed his 11 year old   neighbour girl to who come home after recovery from covid 19
Vicky Kaushal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बात करें मुंबई में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों की तो मुंबई में आज कोरोना वायरस से 281 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4870 हो गई है। 167 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल 762 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक शहर में 191 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन है। 

पढ़ें: 28 साल पहले आमिर खान की ये फिल्म शूटिंग के बीच में ही हो गई बंद, इस दिग्गज अभिनेता ने ऐसे किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed