फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ जंग में 'अर्जुन रेड्डी' अभिनेता भी आए आगे, इतने करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का किया एलान

Sun, 26 Apr 2020 08:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Apr 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Vijay Deverakonda announced fund to help   those affected by Covid-19 pandemic in Rs 1.30 crore
Vijay Deverakonda - फोटो : social media

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रही हैं। वहीं सरकार के अलावा कई फिल्मी सतारे भी इस खतरनाक वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कलाकारों तक, अब तक कोरोना की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए कई सितारे आगे आ चुके हैं। अब इस कड़ी में साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय देवरकोंडा का नाम भी जुड़ गया है।  

Coronavirus outbreak Vijay Deverakonda announced fund to help   those affected by Covid-19 pandemic in Rs 1.30 crore
Vijay Deverakonda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अर्जुन रेड्डी, डियर कामरेड और वर्ल्ड फेमस लवर जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाले विजय देवरकोंडा ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 1.30 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे मजदूरों को राशन से लेकर जरूरत का भी सामान उपलब्ध कराने का एलान किया है। 

Coronavirus outbreak Vijay Deverakonda announced fund to help   those affected by Covid-19 pandemic in Rs 1.30 crore
करण जौहर और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

इन सभी चीजों का एलान उन्होंने ट्वीट पर किया है। विजय देवरकोंडा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हम में से कोई भी इसके लिए तैयार नहीं है। हम इससे बचेगें और इससे बाहर आएंगे। इस बात ने मुझे बहुत हैरान किया, लेकिन अब मैं यहां अपनी शानदार टीम के साथ हूं जो लड़ने से कभी मना नहीं करती है। मुझे 1.30 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जिससे हम बहुत से लोगों की मदद कर सकते हैं'। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Vijay Deverakonda announced fund to help   those affected by Covid-19 pandemic in Rs 1.30 crore
Vijay Deverakonda - फोटो : social media

विजय देवरकोंडा ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने कोरोना वायरस की मार झेल रहे गरीब मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने वीडियो में बताया कि कोरोना वायरस के संकट से प्रभावित मध्यम वर्ग परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए एक समर्पित कोष स्थापित किया है। यह फंड प्रभावित परिवारों को बुनियादी जरूरतें जैसे किराने और खाने का जरूरी सामान मुहैया करवाने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Vijay Deverakonda announced fund to help   those affected by Covid-19 pandemic in Rs 1.30 crore
Vijay Deverakonda - फोटो : social media

वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम इस समय कोष के जरिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में राहत प्रदान कर रही है। इसके लिए उन्होंने अलग से 25 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसके जरिए वह उन मध्य वर्ग के लोगों की मदद करेंगे जिनके परिवार में लॉकडाउन के बीच कमाई का कोई जरिया नहीं है। सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा का ट्वीट और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 


पढ़ें: कोविड-19 मुक्त होने के बाद अपने आरोपों पर पहली बार बोलीं कनिका कपूर, कहा- 'मैं बस इस बात का इंतजार...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed