{"_id":"5ea5924b2ea9e658fe7a3127","slug":"shah-rukh-khan-gauri-and-these-bolllywood-perfect-couple-here-trasformation-looks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख-गौरी सहित बॉलीवुड के ये हैं परफेक्ट कपल, देखें शादी से लेकर अब तक कितना बदल गया लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख-गौरी सहित बॉलीवुड के ये हैं परफेक्ट कपल, देखें शादी से लेकर अब तक कितना बदल गया लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख-गौरी, अक्षय-ट्विंकल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं जिन्हें देखकर ऐसा ही लगता है कि वो एक दूसरे के लिए बने हैं। इनमें से कई सितारों की शादी को लंबा समय बीत गया और अभी भी परफेक्ट कपल गोल सेट करते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए बॉलीवुड की ऐसी ही जोड़ियों के बारे में...
2 of 6
शाहरुख, गौरी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और गौरी जैसी जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में कम ही देखने को मिलती हैं। दोनों शादी के 28 साल बाद भी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे।
3 of 6
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं। अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
काजोल, अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल की शादी को 21 साल हो गए हैं। इन्होंने 24 जनवरी 1999 को सात फेरे लिए थे। काजोल ने अजय से उस समय शादी की थी जब उनका करियर पीक पर था। अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी।
विज्ञापन
5 of 6
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के 13 साल हो गए हैं। 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की एक बेटी आराध्या हैं। शादी की सभी रस्में शाही तरीके से हुई थीं, जहां पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। 'बंटी और बबली' के 'कजरारे' गाने की शूटिंग के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या की नजदीकियां बढ़ीं। फिल्म 'उमराव जान' और 'गुरु' के वक्त दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिर एक दिन न्यूयॉर्क में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।