पूरी दुनिया के करीब 166 देश कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। कोरोना वायरस का बड़ा असर सिनेमा और सिनेमा की हस्तियों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में करीबन हर सितारे ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि आइसोलेशन में रहने के बाद उनकी जिंदगी कैसी हो गई है।
Coronavirus: घर में कैद हैं प्रियंका- निक, फैंस के लिए इस दिन WHO के डॉक्टर्स के साथ करेंगी लाइव
दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बताया कि किस तरह से उन्होंने और उनके पति निक जोनास ने खुद को आठ दिनों से सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। वीडियो में प्रियंका ने अपने फैंस का ख्याल रखते हुए उनके लिए भी एक बड़ा एलान किया है।
प्रियंका ने वीडियो में कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे। मैं आपका हालचाल जानने आई हूं। ये बहुत मुश्किल वक्त है, जिसने हमारी जिंदगियों को बिल्कुल बदल कर रख दिया है। ऐसा लग रहा है कि ये कोई फिल्म चल रही है लेकिन ऐसा नहीं है।'
Join me tomorrow with Dr. Tedros and Maria Van Kerkhove from the @WHO , and Hugh Evans the CEO of @GlblCtzn on IG LIVE + Facebook at 12:30pm PST. Ask them all your questions about #Covid19 and get your answers straight from the source. Stay safe and see you tomorrow. ❤️ pic.twitter.com/9SxG6t1V7r
वीडियो में प्रियंका ने आगे बताया कि, 'निक और मैं पिछले एक हफ्ते से घर पर ही हैं और ये हमारे सेल्फ आइसोलेशन का आठवां दिन है। हम हमेशा इतने बिजी रहते थे और लोगों से घिरे रहते थे और अचानक हमारी जिंदगी की हकीकत ये हो गई है। ये सब बहुत अजीब लग रहा है।'
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 18, 2020
प्रियंका ने वीडियो में सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस और कोविड 19 को लेकर सामने आ रहे तमाम दावों पर भी बात करते हुए कहा, 'आप की ही तरह मैं भी इंटरनेट पर COVID-19 को लेकर लगातार पढ रही हूं और ये काफी डरावना है। इंटरनेट पर मिलने वाली कितनी बातें सही हैं और कितनी गलत, ये पता लगाना मुश्किल है और इसीलिए प्रियंका ने अपने फैंस के लिए कुछ जाने-माने डॉक्टर्स की टीम के साथ एक इंस्टा लाइव की एनाउंसमेंट की है जो कोरोना वायरस को लेकर लोगों के सवालों का जवाब देंगे। ये डॉक्टर्स कोरोना वायरस से सीधे तौर पर जंग लड़ रहे हैं और ऐसे में यही सही जानकारी दे पाएंगे।'
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 18, 2020
