अन्य देशों की तरह भारत भी कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। अब तक देश में 110 से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस से दो लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री भी काफी गंभीर नजर आ रही हैं, यही वजह है जो कई फिल्म निर्माता-निर्देशकों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया है। वहीं कई सितारे भी अपने कार्यक्रम को रद्द कर चुके हैं। इस बीच अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री बिपाशा बसु कोरोना वायरस पीड़ितों पर भड़की हैं।
अस्पताल से भागे कोरोना वायरस के 11 मरीज तो भड़के रितेश-बिपाशा, गुस्से में बोली ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में मीडिया में ऐसी कई खबरें आई हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग अस्पताल में भर्ती होने से बच रहे हैं या फिर अस्पतालों को छोड़कर भाग रहे हैं। ऐसे में इस वायरस से अन्य लोगों के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ हैं। ऐसी खबर महाराष्ट्र से भी आई कि वहां सरकारी अस्पताल से 11 मरीज भाग गए हैं। इस खबर के बाद रितेश देशमुख और बिपाशा बसु अपना गुस्सा जाहिर किया है।
रितेश देशमुख अपने ऑफिशिल ट्विटर पर लिखा, 'ये बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। सरकार और मेडिकल प्रशासन को आपकी मदद करने दो। अगर आप अपने आपको आइसोलेशन में रखते हो तो इससे आप अपने दोस्तों, चाहने वालों और अजनबियों की सुरक्षा से नहीं खेलते हो और आपको सही इलाज भी मिलेगा। हम सब सैनिक हैं, हम सभी को इससे एक साथ लड़ना होगा, इंडिया युनाइटेड।'
How can people be so ignorant and irresponsible... we as citizens need to be aware and do everything possible for our govt to help us in this situation ... not add to it by being so frustratingly irresponsible. Shocked!!!! https://t.co/lMz8K5nhOB
वहीं लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहीं बिपाशा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ने भी अपने ट्वीट मेें लिखा, आखिर लोग इतने ज्यादा गैरजिम्मेदार कैसे हो सकते हैं? नागरिक के तौर पर हम लोगों को जागरूक होना चाहिए और गैर जिम्मेदार बर्ताव नहीं करना चाहिए, हमें अपनी सरकार की हर तरह से मदद करनी चाहिए ताकि इस परिस्थिति से निकला जा सके। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और इन दोनों कलाकारों के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
This is so so irresponsible. Let the Government/ Medical Authorities help you. By isolating yourself you can de-risk strangers, your friends, your loved ones & get the right treatment. We all are soldiers, we all have to and we will fight this together. #IndiaUnited #coronavirus https://t.co/4Opwxgk5g8
आपको बता दें कि देश में सोमवार को कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले ओडिशा, जम्मू व कश्मीर, लद्दाख और केरल के हैं। इससे देश में अब कुल 114 केस हो गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना का समाधान ढूंढने का चैलेंज भी दिया है। अरुणाचल प्रदेश में पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक साढ़े छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस से करीब एक लाख सत्तर हजार लोग संक्रमित हैं।
पढ़ें: लड़के को गाली देने के बाद अब लड़की पर भड़कीं नेहा धूपिया, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई...'