देश के अलग-अलग हिस्सों से इस समय स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसवालों पर हमले की खबरें आ रही हैं। मधुबनी, इंदौर, हुबली और कानपुर सहित कई जगहों से पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इन घटनाओं को देखकर बॉलीवुड के सितारे बेहद नाराज हैं। ऋषि कपूर, जावेद अख्तर सहित कई बड़े एक्टर्स ने ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को कड़ी फटकार लगाई है।
पुलिस और डॉक्टर्स पर हमले की बॉलीवुड सितारों ने की कड़ी निंदा, जावेद अख्तर से लेकर ऋषि कपूर तक ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर ने इंदौर में हुई घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं उन लोगों की कड़ी निंदा करता हूं, जिन्होंने इंदौर में डॉक्टर्स पर पत्थर फेंके हैं और उम्मीद करता हूं कि इंदौर की पुलिस ऐसे लोगों के साथ नरमीं नहीं बरतेगी। मैं दूसरों से अनुरोध करता हूं कि हर जगह डॉक्टर्स, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। कोरोना से लड़ने के लिए पूरे देश को एकजुट होना चाहिए।'
I strongly condemn those who have thrown stones on the doctors in Indore and hope that Indore police will not to show any leniency to them n I request others to CO-operate with the doctors Police n administration every where . The whole nation should be united to fight Korona
Just think what will happen if Doctors refuse to treat those who have treated them so inhumanly ! https://t.co/gE2PRj3y7u
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) April 2, 2020
शबाना आजमी ने डॉक्टरों पर हुए हमले की निंदा करते हुए लिखा, 'रिस्पेक्ट...दोनों घायल महिला डॉक्टरों का नाम तृप्ति और रजिया है जो असली रोल मॉडल हैं। वहां के लोगों का व्यवहार और डॉक्टरों पर पत्थरबाजी करना बेहद शर्मनाक है और निंदनीय है।'
Respect 🙏🙏. Dr Truptiand Dr Raziya are true role models. And the behavior of those who pelted them with stones is shameful and condemnable. https://t.co/itsB9DVemC
नेता और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा, 'जहां एक ओर पूरा देश डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों और पैरामेडिक्स के त्याग की सराहना कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इंदौर में ये घटना हो गई। कैसे ये लोग डॉक्टरों पर हमला कर सकते हैं जबकि उनकी खुद की जिंदगी दांव पर लगी है। दुखद... शर्मनाक।'
In the midst of the entire country’s appreciation of the sacrifices of doctors, health workers & paramedics comes the news of unwarranted attacks on them in Indore by ungrateful miscreants. How could a mob attack ppl who are risking their own lives to save ours? Sad! Shameful!