फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरविंद केजरीवाल ने 'किंग खान' को कहा शुक्रिया तो शाहरुख बोले- 'आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक यू मत करो'

Fri, 03 Apr 2020 11:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 03 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
coronavirus Shah Rukh Khan reply to delhi cm arvind kejriwal After Donate Pm Cares Fund fight against covid 19
Arvind Kejriwal And Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश इस वक्त नाजुक हालातों से गुजर रहा है। इस वायरस से लोग संक्रमित न हों इसलिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस वजह से लोगों का काम-धंधा चौपट हो गया है और अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में जा रही है। ऐसे हालातों में कई लोगों ने सामने आकर आर्थिक मदद का एलान किया है। इसमें बॉलीवुड सितारों का भी साथ मिल रहा है। अक्षय कुमार, सलमान खान, ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारे कोरोना के खिलाफ जंग में साथ दे रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी दिल खोलकर मदद करने का एलान किया है।

coronavirus Shah Rukh Khan reply to delhi cm arvind kejriwal After Donate Pm Cares Fund fight against covid 19
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

शाहरुख ने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता देने के एलान किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने पर्सनल प्रोटेक्टिव किट, एक महीने तक मुंबई के 5,500 परिवारों को खाना और जरूरत का सामान मुहैया करवाने का भी एलान किया है। शाहरुख की इस मदद के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका शुक्रिया अदा किया।

coronavirus Shah Rukh Khan reply to delhi cm arvind kejriwal After Donate Pm Cares Fund fight against covid 19
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल ने ट्वीटर पर शाहरुख को टैग करते हुए लिखा, 'शुक्रिया शाहरुख जी, आपका धन्यवाद। इस कठिन समय में आपका उदार योगदान से कई जिंदगियों का भला होगा।' केजरीवाल के इस ट्वीट पर शाहरुख ने भी रिल्पाई किया। उन्होंने लिखा, 'सर आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक यू मत करो, हुक्म करो। अपने दिल्लीवाले भाईयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे। ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस संकट से हम जीत कर निकलेंगे। आपकी मेहनती टीम को ईश्वर और शक्ति दे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus Shah Rukh Khan reply to delhi cm arvind kejriwal After Donate Pm Cares Fund fight against covid 19
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी शाहरुख को धन्यवाद दिया था। इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'हमें इस समय एक दूसरे को धन्यवाद कहने की जरूरत नहीं है। हम एक परिवार हैं। बहुत खुशी है कि आप महाराष्ट्र के लिए इतना काम कर रहे हैं। आपको मेरा प्यार।'
विज्ञापन
coronavirus Shah Rukh Khan reply to delhi cm arvind kejriwal After Donate Pm Cares Fund fight against covid 19
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मदद की बात सामने आने से पहले शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया था। लोगों ने सवाल उठाया कि एक तरफ जहां सभी एक्टर्स आर्थिक मदद कर रहे हैं, ऐसे मुश्किल वक्त में शाहरुख कहां हैं। हालांकि अभिनेता के चाहने वालों ने बचाव करते हुए कहा कि था शाहरुख हमेशा मुश्किल वक्त में मदद करते हैं। वह अपनी संस्था के मीर फाउंडेशन के जरिए लोगों की मदद करते रहते हैं।

लॉकडाउन के 10वें दिन भी नहीं मिली फिल्म उद्योग के कामगारों को सहायता, लेखकों की संस्था ने की ये पहल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed