कोरोना वायरस के चलते पूरे देश के लोग घर में बंद हैं। घर से ही अपना काम कर रहे हैं। इसमें बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। सभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन के घर बैठने का मजाक बनाया। साथ ही कहा कि मजाक को मजाक की तरह ही लें। इस पर एक्टर ने भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Coronavirus: यूजर ने अभिषेक बच्चन के घर बैठने का उड़ाया मजाक, अभिनेता ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रोलर ने ट्वीट किया, 'डियर अभिषेक बच्चन इस अशांत समय में आपको लोगों को सिखाना चाहिए कि घर पर कैसे बैठा जाए क्योंकि आपके पास घर बैठने का सबसे अच्छा अनुभव है। कृपया मजाक को हल्के में लें। व्यक्तिगत तौर पर मैं आपका फैन हूं।'
Dear @juniorbachchan you have to teach us how to remain at home during these turbulent times bcz you have the best experience.
Plz take the joke lightly.
I personally am your fan! #CoronaVirusIndia
इस पर अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर को रिप्लाई करते हुए लिखा, बहुत-बहुत शुक्रिया। लेकिन सर बड़े सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि यह वक्त किसी और को टारगेट करके मजाक बनाने का नहीं है। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें और आसपास के लोगों के लिए सही उदाहरण पेश करें।' बता दें कि जूनियर बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस को लेकर कई पोस्ट शेयर कर चुके हैं जो वायरल भी हुए हैं।
Dear @juniorbachchan you have to teach us how to remain at home during these turbulent times bcz you have the best experience.
Plz take the joke lightly.
I personally am your fan! #CoronaVirusIndia
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर तो पहले ही एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और शूटिंग भी कैंसिल कर दी गई है। आम हो या खास हर किसी को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।
बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ने के किए भारत हर संभव कोशिश कर रहा है। अब तक भारत में 280 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में भारत के कई राज्यों को लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च यानी आज जनता कर्फ्यू लगाया है। इसके तहत पीएम मोदी ने देश की जनता से सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से ना निकलने की अपील की है।