सब्सक्राइब करें

घर में बैठकर किताब नहीं लिख पा रहीं अक्षय कुमार की पत्नी, सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 19 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Twinkle Khanna Can't Concentrate on her Next Book as Akshay Kumar Nitara at Home
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के खतरे के चलते जहां एक तरफ पूरे देशभर के लोग घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं। तो वहीं पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री भी लॉकडाउन हो गई है। जिसके चलते अब सभी सेलिब्रिटीज अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। दीपिका, कटरीना, प्रियंका, मलाइका जैसी सभी अभिनेत्रियां अब अपने परिवार और खुद को थोड़ा समय दे रही हैं। इसी बीच एक अभिनेत्री ऐसी हैं जो घर पर रहकर अपना कोई काम नहीं कर पा रही हैं। जिसकी वजह से वो थोड़ी निराश हैं।

Trending Videos
Coronavirus Twinkle Khanna Can't Concentrate on her Next Book as Akshay Kumar Nitara at Home
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media

ये अभिनेत्री हैं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना। ट्विंकल खन्ना लॉकडाउन की वजह से अपनी किताब नहीं लिख पा रही हैं। इसकी वजह हैं उनके पति अक्षय कुमार और बेटी नितारा। दरअसल इंडस्ट्री में लॉकडाउन की वजह से अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। जिसकी वजह से अक्षय कुमार अब अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर ही समय व्यतीत कर रहे हैं। जिस वजह से ट्विंकल अपनी अगली बुक पर काम नहीं कर पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Twinkle Khanna Can't Concentrate on her Next Book as Akshay Kumar Nitara at Home
twinkle khanna

इस बात की जानकारी ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी है। ट्विंकल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अक्षय बेटी नितारा के साथ लॉन में बैठे हैं। तो वहीं सामने एक लैपटॉप और कुछ कागज भी रखे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा, 'मैंने सोचा था कि जब अक्षय नितारा को बिजी रखेंगे तो मैं अपनी किताब पर काम कर लूंगी लेकिन मेरे मन में घूम रहे लोग किताब के किरदार मुझसे तब तक बात नहीं करते जब तक जिन लोगों के साथ मैं रहती हूं वो बातचीत में मशगूल हों। मेरा अगला राइटिंग स्पॉट बाथरूम है।'

View this post on Instagram

Thought I would work on my book while he keeps her busy but the people that live inside my head don’t talk to me when the people I live with are chattering away as well. #nextwritingspotisthebathroom

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

Coronavirus Twinkle Khanna Can't Concentrate on her Next Book as Akshay Kumar Nitara at Home
ट्विंकल खन्नी

ट्विंकल के इस ट्वीट से साफ पता चलता है कि वो अक्षय और नितारा की वजह से अपनी किताब पर फोकस नहीं कर पा रही हैं। जिससे वो काफी थोड़ी परेशान हैं। बता दें कि ट्विंकल खन्ना अब अभिनेत्री से राइटर बन गई हैं। उन्होंने अब तक तीन किताबें लिखी हैं। जिनमें मिसेज फनीबोन्स, द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद और पायजामा आर फॉरगिविंग का नाम शामिल है। और ट्विंकल अब अपनी चौथी किताब की तैयारी में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Twinkle Khanna Can't Concentrate on her Next Book as Akshay Kumar Nitara at Home
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की तो अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' इसी महीने रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ भी हैं। ये फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सीरीज की चौथी फिल्म है। जिसमें उनकी पिछली फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो करते नजर आएंगे।

Coronavirus: आठ दिनों से घर में कैद हैं प्रियंका- निक, फैंस के लिए इस दिन WHO के डॉक्टर्स के साथ करेंगी लाइव
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed