फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानहानि केस: कंगना रणौत की केस स्थानांतरित करने वाली याचिका खारिज, जावेद अख्तर ने दायर कराया था मामला

Thu, 21 Oct 2021 06:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 21 Oct 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Court rejects Kangana ranauts plea for transfer of defamation case filed by Javed Akhtar
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को गुरुवार को अपने खिलाफ दायर मानहानि केस में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने कंगना की मजिस्ट्रेट बदलने की मांग को खारिज कर दिया है। अभिनेत्री ने बीते दिनों अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने केस स्थानांतरण याचिका दायर की थी। दायर याचिका में अभिनेत्री ने कहा था कि उनका इस मामले में सुनवाई कर रही अदालत से विश्वास उठ गया है। क्योंकि जब वह जमानती अपराध के मामले में पेश नहीं हो पाईं थी तो उन्हें वारंट जारी कर धमकाया गया था’। 



हालांकि,  जावेद अख्तर ने पहले यह कहते हुए याचिका का विरोध किया था कि यह एक्ट्रेस की मामले में देरी करने की रणनीति है। जावेद अख्तर का कहना था कि कंगना की इस याचिका में कोई गुण नहीं है। जावेद ने कहा था कि कंगना की स्थानांतरण याचिका सभी योग्यताओं से रहित है और यह पहली ही दहलीज पर खारिज करने योग्य है। इसी के साथ लेखक और कवि जावेद अख्तर का ये भी कहा था कि अंधेरी महानागर न्यायालय में चल रही सुनवाई की प्रक्रिया को टालने के लिए कंगना नए-नए  हथकंडे अपना रही हैं।

 

Court rejects Kangana ranauts plea for transfer of defamation case filed by Javed Akhtar
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने पिछले साल नवंबर में अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि कंगना ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था, जिससे कथित तौर पर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था।

 

Court rejects Kangana ranauts plea for transfer of defamation case filed by Javed Akhtar
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी शिकायत में, अख्तर ने दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद, बॉलीवुड में मौजूद एक 'गैंग' का जिक्र करते हुए रणौत ने एक साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Court rejects Kangana ranauts plea for transfer of defamation case filed by Javed Akhtar
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इसके उलट कंगना ने भी अख्तर के खिलाफ अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष कथित "जबरन वसूली और आपराधिक धमकी" के लिए एक काउंटर शिकायत भी दायर की है।

विज्ञापन
Court rejects Kangana ranauts plea for transfer of defamation case filed by Javed Akhtar
कंगना रणौत,रंगोली चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने अख्तर के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि उनके सह-कलाकार के साथ उनके विवाद के बाद, गीतकार ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को "दुर्भावनापूर्ण इरादों और गुप्त उद्देश्यों के साथ अपने घर बुलाया और फिर उन्हें आपराधिक रूप से धमकी दी थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed