फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना मामले की आज यानी 17 जून को सुनवाई होनी थी। केरल उच्च न्यायालय ने आयशा की अग्रिम जमानत वाली याचिक पर फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट का कहना है कि आयशा को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होना होगा। इसके साथ ही स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि गिरफ्तारी की स्थिति में आयशा को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। आयशा ने अपने खिलाफ राजद्रोह के मामले में अग्रिम जमानत के लिए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। दरअसल, पिछले दिनों एक टीवी चैनल डिबेट के दौरान फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने कहा कि लक्षद्वीप में अभी तक कोरोना का एक भी केस नहीं था, लेकिन अब हर रोज 100 मामले सामने आ रहे हैं। मैं स्पष्ट तौर पर कह सकती हूं कि केंद्र सरकार ने बायो वेपन के तौर पर प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की तैनाती की है। वह यहां पर अलोकतांत्रिक, जनविरोधी नीतियों को लागू कर रहे हैं, जिससे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
पांच खबरें: आयशा सुल्ताना की याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित और कश्मीर में जवानों से मिले अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों कश्मीर में हैं। गुरुवार को अक्षय कुमार भारतीय सेना के जवानों से मिले और उनके साथ भांगड़ा भी किया। इस दौरान अक्षय ने कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नीरू गांव में एक स्कूल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान भी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर अक्षय कुमार ने नीरू गांव का दौरा किया था जो गुरेज सेक्टर की स्थित नियंत्रण रेखा के पास बसा हुआ है।
कश्मीर में अक्षय कुमार: बीएसएफ जवानों से मिले खिलाड़ी कुमार, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति और जेरोधा, वन बीकन के फाउंडर निखिल कामथ पिछले कुछ दिनों से विवादों में हैं। दरअसल, कोविड-19 रिलीफ चैरिटी चेस प्रतियोगिता में कामथ ने विश्व विजेता विश्वनाथ आनंद के खिलाफ चीटिंग करके मैच जीता था। इस बात को खुद कामथ ने कबूल भी किया था। अब खबर आ रही है कि चेस डॉट कॉम ने प्लेटफॉर्म की फेयर प्ले पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला और एक्टर किच्चा सुदीप के खातों को बैन कर दिया है।
चेकमेट: साजिद नाडियाडवाला और किच्चा सुदीप को किया गया बैन, चेस पॉलिसी को तोड़ने का है आरोप
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ, तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर करीना चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी आने वाली फिल्म और उसके किरदार को लेकर मसला गंभीर होता जा रहा है। इसी के साथ करीना विवादों में घिरती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई और उसका सब जगह विरोध किया जा रहा है। दरअसल, कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थी कि करीना कपूर पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म 'सीता' में सीता माता का किरदार निभा सकती हैं।
विवाद: 'सीता' के किरदार को लेकर करीना कपूर की बढ़ीं मुश्किलें, बजरंग दल ने कहा- फिल्म बनी तो...
फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान यानि केआरके पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। मानहानि केस को लेकर सलमान खान संग शुरू हुई उनकी जुबानी जंग बॉलीवुड गायक मीका तक पहुंच गई थी और ये जंग अभी भी जारी है। एक तरफ केआरके आए दिन एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं तो वहीं मीका भी उन्हें लेकर नए दावे कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही मीका ने केआरके पर निशाना साधते हुए 'केआरके कुत्ता' नाम से गाना रिलीज किया था वहीं इसके जवाब में केआरके ने कहा था कि वो 'सूअर' टाइटल से नया गाना लाने वाले हैं। इसी जुबानी जंग के बीच मीका ने केआरके को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया है।
मीका सिंह का दावा: प्रॉपर्टी फ्रॉड के चलते देश में बैन हैं केआरके, लौटकर आए तो हो जाएंगे गिरफ्तार

कमेंट
कमेंट X