{"_id":"65c0a61c7a5abb5b5b09f3ea","slug":"crakk-jeetega-toh-jiyegaa-new-poster-out-features-vidyut-jammwal-and-arjun-rampal-trailer-to-be-release-soon-2024-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Crakk: 'क्रैक' के नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल से भिड़ते नजर आए विद्युत जामवाल, फिल्म के ट्रेलर पर भी आया अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Crakk: 'क्रैक' के नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल से भिड़ते नजर आए विद्युत जामवाल, फिल्म के ट्रेलर पर भी आया अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:44 PM IST
सार
एक्शन थ्रिलर फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल नए अवतार में नजर आए।
विज्ञापन
1 of 4
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। टीजर और दो गानों की रिलीज ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था, वहीं अब फैंस के इस उत्साह को आसमान तक पहुंचाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म में विद्युत और अर्जुन एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे।
2 of 4
फिल्म का पोस्टर
फिल्म के नए पोस्टर में दो पावरहाउस अभिनेताओं विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की शानदार उपस्थिति दिखाई गई है। पोस्टर में विद्युत और अर्जुन की पीठ एक-दूसरे से सटी हुई है और वे अपनी बांहों पर डिजिटल टाइमर लेकर गुस्से में चिल्ला रहे हैं। अर्जुन और विद्युत ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'डर नहीं डेरिंग से, क्रेक: जीतेगा तो जीएगा 23 फरवरी से सिनेमाघरों में।
फिल्म का ट्रेलर
वहीं पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर के बारे में भी जानकारी दी गई है। कैप्शन में बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा। हालांकि, ट्रेलर के रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस सप्ताह के अंत तक ट्रेलर के रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले कुछ हफ्तों में निर्माताओं ने फिल्म से म्यूजिक ट्रैक भी जारी कर दिया है। फिल्म का एक गाना जो चार्ट पर छाया रहा, वह था दिल झूम। यह गाना अली जफर के हिट गाने का रीमेक है, जिसे इसी नाम से जाना जाता है। इस गाने को विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने आवाज दी थी।
Grammy Award 2024: ग्रैमी सम्मान पाकर खुश हैं ये भारतीय कलाकार, अवॉर्ड को बताया भारत की उपलब्धि
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'क्रेक' के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनय के अलावा विद्युत जामवाल ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है। 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है। यह दो भाइयों पर आधारित फिल्म है। इससे पहले आदित्य 'आशिक बनाया आपने' और 'टेबल नंबर 21' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। 'क्रैक' 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Crakk: 'क्रैक' के नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल से भिड़ते नजर आए विद्युत जामवाल, फिल्म के ट्रेलर पर भी आया अपडेट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।