फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बावनखेड़ी नरसंहार का ये एपिसोड देख दहल गए लोग, आशिक सलीम के साथ मिलकर शबनम ने किए थे सात कत्ल

Sun, 28 Feb 2021 10:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 28 Feb 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Crime Patrol In The Name Of Love Amroha Case Shabnam Killed 7 Of His Family With Boyfriend Salim
शबनम केस - फोटो : Youtube

13 साल पहले अमरोहा के बावनखेड़ी में शबनम नाम की लड़की ने अपने ही घर के सात लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह उसका प्रेमी सलीम था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन घरवाले इस प्यार के खिलाफ थे। और फिर आई 14 अप्रैल 2008 की वो रात जिसे उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर तहसील के गांव बावनखेड़ी के लोग चाह कर भी नहीं भुला पाते। शबनम देश की पहली महिला हो सकती है जिसे फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। उसे कब फांसी दी जाएगी इसकी तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। 

Crime Patrol In The Name Of Love Amroha Case Shabnam Killed 7 Of His Family With Boyfriend Salim
शबनम केस - फोटो : Youtube

इन दिनों शबनम को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। किसी ने शबनम के फांसी की सजा को सही ठहराया है तो कोई इसके विरोध में है। जज ने फैसला देते समय शबनम के बारे में कहा था कि वह मजबूत दिल और गुर्दे वाली निर्मम लड़की है। यह केस चार दिनों के भीतर सुलझा लिया गया था। इस केस में कब कैसे और क्या हुआ इसे देखने और जानने के लिए यूजर्स अनूप सोनी के क्राइम शो का रुख कर रहे हैं।

Crime Patrol In The Name Of Love Amroha Case Shabnam Killed 7 Of His Family With Boyfriend Salim
शबनम केस - फोटो : Youtube

जैसे ही शबनम और उसके आशिक को फांसी की सजा सुनाई गई, यूजर्स यूट्यूब पर जाकर अमरोहा मर्डर केस सर्च करने लगे और फिर उनके हाथ लगी वो कहानी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस क्राइम शो में किरदारों के नाम बदल कर नूरी और सलीम कर दिए गए। और लीड किरदार निभाया था सयीम खान और मशहूर मराठी एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे ने। अगर आपको भी पूरी घटना के बारे में देखना है तो आप यू ट्यूब पर अमरोहा मर्डर केस सर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime Patrol In The Name Of Love Amroha Case Shabnam Killed 7 Of His Family With Boyfriend Salim
अमरोहा शबनम केस - फोटो : अमर उजाला

शबनम केस के चर्चा में आने के बाद ये एपिसोड खूब देखा जा रहा है। प्रेम संबंध में अड़चन बने अपनों से नफरत में सात जिंदगियां एक ही रात में खत्म कर दी गईं। जब पुलिस शबनम के घर पहुंची तो परिवार में इकलौती ज़िंदा बची शबनम घर के एक कोने में दहाड़े मार-मार कर रो रही थी। उस रात का ये मंजर इंस्पेक्टर आरपी गुप्ता ने अपनी आंखों से देखा था। शबनम के घर में अगल-बगल में सात कब्रें हैं और दीवारों पर आज भी खून के धब्बे उस खौफनाक हत्याकांड की याद दिलाते हैं। उस गांव के लोग अपनी बच्चियों का नाम शबनम रखने के घबराते हैं।

विज्ञापन
Crime Patrol In The Name Of Love Amroha Case Shabnam Killed 7 Of His Family With Boyfriend Salim
दोषी शबनम और सलीम - फोटो : अमर उजाला

14 अप्रैल 2008 की रात को क्या हुआ
बावनखेड़ी गांव में रहने वाले शौकत एक कॉलेज में लेक्चरर थे। उनकी गांव में काफी इज्जत थी। उनका एक बेटा एमबीए तो दूसरा बेटा इंजीनियर था। घर की बड़ी बेटी शबनम अंग्रेजी और भूगोल डबल एमए थी और गांव में ही शिक्षामित्र थी। लेकिन 14/15 अप्रैल की उस दरम्यानी रात ने जैसे सब कुछ तबाह कर दिया। एक रात में हंसता-खेलता परिवार बिखर गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed